आपको भारतीय खाने में सबसे ज़्यादा क्या पसंद है? आपकी पसंदीदा सब्ज़ी कौन सी है? क्या देखकर आपके मुंह में तुरंत पानी आ जाता है? किसी को साउथ इंडियन पसंद होता है तो किसी मुग़लई किसी को मिठाईयां पसंद होती हैं तो किसी को चाट-पकौड़ी। भारतीय खाने की बात ही निराली है। आज हम आपको इससे संबंधित कुछ अनोखी बातें बताने जा रहे हैं जो शायद पहले कभी आपने न सुनी हों…
भारत दुनिया का सबसे अधिक मसाले पैदा करने वाला देश है। दुनिया में कोई भी देश इतने तरह के मसाले पैदा नहीं करता।

भारतीय खाने में विदेशी फ़्लेवर लाने में ग्रीक, रोमन और अरब लोगों का बहुत बड़ा हाथ है। आपको पता है, केसर भी बाहर से आई है।

यहां के खाने की जान आलू, टमाटर और मिर्च भारत की नहीं है, इसे यहां पुर्तगाली अपने साथ लाए थे।

और तो और चीनी भी पुर्तगाली ही लाए इससे पहले खाने में मीठे के रूप में भारत में शहद और फलों का इस्तमाल किया जाता था।

हम सबकी पसंदीदा डिश चिकन टिक्का मसाला भी भारतीय नहीं है इसका आविष्कार ग्लासगो, स्कॉटलैंड में हुआ था।

अमेरिका में पहला भारतीय रेस्टोरेंट 1960 में खुला था आज वहां करीब 80,000 भारतीय रेस्टोरेंट हैं।

भारतीय खाने के बारे में एक थ्योरी ये है कि यहां के खाने में 6 तरह के स्वाद होते हैं। मीठा, खट्टा, नमकीन, तीखा, मसालेदार… तो अगली बार किसी खाने को कैसे जज करना है अब आपको पता है।

हमारी तरह अंग्रेज़ों को भी हमारे यहां की चटनियां बहुत पसंद थीं। उन्होंने अपनी एक चटनी का नाम यूं रखा था ‘मेजर ग्रेज़’।

किसी साउथ-इंडियन शादी में अगर पायसम नहीं सर्व किया जाता तो उस शादी को अधूरा माना जाता है।

किसी साउथ-इंडियन शादी में अगर पायसम नहीं सर्व किया जाता तो उस शादी को अधूरा माना जाता है।

आपको पता है दम बिरयानी का आविष्कार कैसे हुआ? एक बार अवध में खाने की बेहद कमी पड़ गई तब वहां के नवाब ने ये ऐलान किया कि बड़े बर्तनों में गरीबों के लिए खाना तैयार किया जाए ताकि अधिक मात्रा में तैयार किया जा सके। तब किसी को नहीं पता था कि ऐसे एक शानदार डिश हमें मिलने वाली है।




































