पाकिस्तान में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सना यूसुफ (Sana Yousuf) की उनके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना इस्लामाबाद के जी-13 इलाके में हुई। गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सना के जन्मदिन पर एक शख्स रिश्तेदार बनकर घर में घुसा था।
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पहले सना से घर के बाहर कुछ देर बात की और फिर घर के अंदर आकर गोलियां चलाईं। सना को बहुत नजदीक से दो गोलियां लगीं, जिसके बाद उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद सना को तुरंत PIMS अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद सना का अंतिम संस्कार इस्लामाबाद के H-8 कब्रिस्तान में किया गया। सना की मां फरजाना यूसुफ ने इस मामले में FIR दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आया था। उसने उनकी बेटी पर दो गोलियां चलाईं। उन्होंने कहा कि अगर हत्यारा उनके सामने आता है तो वह उसे पहचान सकती हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2025 Final: विराट या श्रेयस-किसका IPL रिकॉर्ड है दमदार? जानें कौन है असली किंग
View this post on Instagram
पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं और इलाके के CCTV फुटेज खंगाल रहे हैं, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हत्या के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है।
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
कौन है पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर सना यूसुफ
17 साल की सना यूसुफ मूल रूप से चित्राल की रहने वाली थीं। वह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं। सना खासतौर पर चित्राल की संस्कृति, महिलाओं के अधिकार, शिक्षा से जुड़ी जागरूकता और कॉमेडी से भरी रील्स के लिए जानी जाती थीं। टिकटॉक पर सना के 7.25 लाख और इंस्टाग्राम पर करीब 5 लाख फॉलोअर्स हैं। उनके लुक की वजह से लोग उनकी तुलना मशहूर अभिनेत्री हानिया आमिर से भी करते थे। फिलहाल सना मेडिकल की तैयारी कर रही थीं।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।