बिहार में डॉग बाबू के बाद आया ‘कैट कुमार’, सरकारी फॉर्म पढ़कर हंसी नहीं रुकेगी!

पहले 'डॉग बाबू', 'सोनालिका ट्रैक्टर' और 'डोनाल्ड ट्रंप' के नाम से आवेदन आ चुके हैं।

552

बिहार में निवास प्रमाण पत्र के लिए फर्जी और अजीबोगरीब नामों से आवेदन देने का सिलसिला थम नहीं रहा। पहले ‘डॉग बाबू’, ‘सोनालिका ट्रैक्टर’ और ‘डोनाल्ड ट्रंप’ के नाम से आवेदन आ चुके हैं। अब रोहतास जिले के नासरीगंज प्रखंड में बिल्ली की तस्वीर लगा ‘कैट कुमार’ (Bihar Cat Kumar )नाम से आवेदन आया है।

अब इस आवेदन की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल है। एकबार फिर से बिहार अपनी अजीबोगरीब क्रिएटिविटी के चलते सुर्खियों में आ गया है। जहाँ एक बिल्ली ‘Cat Kumar’ नाम से आवासीय प्रमाण पत्र (डोमिसाइल सर्टिफिकेट) के लिए आवेदन किया गया है। इस आवेदन में उसके पिता का नाम “Catty Boss” और माता का नाम “Catiya Devi” दर्ज है।

क्या है आवेदन में 
बिहार के रोहतास जिले के नासरीगंज प्रखंड से जुलाई में ये आवेदन किया गया था। अब इसकी जांच में ये मामला सामने आया है। इस ऑनलाइन आवेदन (क्रमांक: BRCCO/ 2025/18001397) में आवेदक का नाम कैट कुमार, पिता का नाम कैटी बॉस और माता का नाम कैटिया देवी दर्ज है। पता अतीमीगंज गांव, वार्ड संख्या 7, थाना नासरीगंज और पिन कोड 821310 लिखा गया है। आवेदन में निवास प्रमाण पत्र की जरूरत पढ़ाई के लिए बताई गई है।

ये भी पढ़ें: सांसों के लिए जूझती रही लड़की…भीड़ हंसती रही, कैमरे चलते रहे, देखिए नए भारत की इंसानियत?

कैट कुमार पर कार्रवाई के लिए तैयार प्रशासन
मामला सामने आते ही रोहतास की डीएम उदिता सिंह ने राजस्व कर्मी को जांच के आदेश दिए और पुलिस में केस दर्ज कराया। आवेदन में मोबाइल नंबर और ईमेल भी दर्ज हैं, जिससे स्पष्ट है कि यह जानबूझकर किया गया है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

बता दें, यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की हरकत हुई हो। कुछ दिन पहले नीतीश कुमार की फोटो लगाकर भी आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने की कोशिश हुई थी। इसके पहले भी कई जिलों में जानवरों और काल्पनिक नामों से निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन आए हैं। अधिकारी मानते हैं कि यह सरकारी काम में बाधा डालने का गंभीर अपराध है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।