Coldplay में पकड़ा गया CEO और HR का अफेयर, दुनियाभर में हुआ LIVE, अब मचा बवाल, देखें VIDEO

553

बॉस्टन में Coldplay के एक म्यूज़िक कॉन्सर्ट के दौरान ‘किस कैम’ पर एक ऐसा पल कैद हो गया, जिसने इंटरनेट को झकझोर दिया और कॉर्पोरेट दुनिया में सवाल खड़े कर दिए। मंच पर जहां क्रिस मार्टिन अपने संगीत से दर्शकों को झुमा रहे थे, वहीं कैमरे की नजर जैसे ही दर्शकों की भीड़ में बैठे एक खास जोड़े पर पड़ी, माहौल अचानक असहज हो गया।

दरअसल, बीती रात Coldplay के एक कॉन्सर्ट में अमेरिका की टॉप टेक कंपनियों में से एक Astronomer के CEO Andy Byron और Chief People Officer Kristin Cabot की पर्सनल और प्रोफेशनल ज़िंदगी में भूचाल आ गया।

क्या हुआ था उस Coldplay कॉन्सर्ट में?
Boston के Gillette Stadium में चल रहे Coldplay के कॉन्सर्ट के दौरान ‘किस कैम’ ऑडियंस को पकड़ रही थी तभी कैमरा ठहरा Andy Byron और Kristin Cabot पर, जो एक-दूसरे के काफी करीब बैठे थे। Chris Martin ने स्क्रीन पर आते ही कहा, “Oh, look at these two,” लेकिन जैसे ही दोनों की प्रतिक्रिया सामने आई, उन्होंने मज़ाक में जोड़ दिया, “Oh, what… either they’re having an affair or they’re very shy.”

Byron तुरंत कैमरे से बचने के लिए झुक गए और छिपने की कोशिश की, जबकि Kristin ने अपना चेहरा दोनों हाथों से ढंक लिया और फिर पीठ घुमा ली। यह अजीब मोमेंट वहीं मौजूद लोगों और बाद में सोशल मीडिया पर देख रहे लाखों लोगों के लिए ज़बर्दस्त गॉसिप बन गया। इस ‘Coldplaygate’ ने सोशल मीडिया पर मीम्स, कमेंट्स और जासूसी जैसे कयासों की बाढ़ ला दी है। Elon Musk ने भी इस मुद्दे पर ह्यूमर से भरा एक रिएक्शन दिया। कुछ लोग Byron और Cabot की कंपनी में स्थिति पर भी सवाल उठा रहे हैं।

कुछ ही घंटों में ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। अब एक माफीनामा (apology note) इंटरनेट पर वायरल हो रहा है  जिसे Andy Byron का बयान बताया जा रहा है। फिलहाल इसकी कोई पुष्ठि नहीं हुई है।

कौन हैं Andy Byron और Kristin Cabot?
Andy Byron साल 2023 से Astronomer के CEO और डायरेक्टर हैं। इससे पहले वे कई और टेक कंपनियों में काम कर चुके हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पुराने कर्मचारी उन्हें ‘toxic boss’ भी कह चुके हैं। Kristin Cabot ने 2024 में Chief People Officer के रूप में कंपनी जॉइन की थी। जॉइनिंग के बाद एक पोस्ट में उन्होंने Byron और लीडरशिप टीम की जमकर तारीफ की थी। उस वक्त Byron ने भी कहा था, “Kristin’s exceptional leadership… make her a perfect fit for Astronomer.”

Andy Byron की पत्नी कौन हैं?
Byron की पत्नी Megan Kerrigan Byron हैं। वो हमेशा लो-प्रोफाइल रही हैं और अपने बच्चों को मीडिया से दूर रखा है। लेकिन अब वायरल वीडियो के बाद चर्चा है कि उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से “Byron” सरनेम हटाकर सिर्फ “Kerrigan” कर लिया है। एक X (Twitter) यूज़र ने इसका स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया। वहीं New York Post की रिपोर्ट के मुताबिक, Massachusetts कोर्ट के रिकॉर्ड बताते हैं कि Kristin Cabot ने अपने पति Kenneth Thornby से 2018 में तलाक के लिए अर्जी दी थी, और 2022 में उन्हें डिवोर्स मिल गया।


एंडी बायरन के वायरल माफीनामा में क्या लिखा-
“मैं उस पल को स्वीकार करना चाहता हूं जो इन दिनों ऑनलाइन तेजी से वायरल हो रहा है — और जिससे लोगों को जो निराशा हुई है, उसके लिए खेद प्रकट करता हूं।

जो शाम संगीत और खुशी की होनी चाहिए थी, वह एक बेहद निजी गलती में बदल गई और वो भी एक सार्वजनिक मंच पर। मैं अपनी पत्नी, अपने परिवार और Astronomer की टीम से दिल से माफ़ी मांगना चाहता हूं। आप मुझसे एक बेहतर साथी, बेहतर पिता और बेहतर लीडर बनने की उम्मीद करते हैं और वो मैं नहीं रहा।

यह वह इंसान नहीं है जो मैं बनना चाहता हूं न ही वह छवि है जिससे मैं उस कंपनी का प्रतिनिधित्व करना चाहता हूं जिसे मैंने बनाने में मदद की है। मैं इस समय आत्ममंथन कर रहा हूं, ज़िम्मेदारी ले रहा हूं, और यह तय करने की कोशिश कर रहा हूं कि मेरे आगे के निजी और पेशेवर कदम क्या होंगे। मैं इस प्रक्रिया के दौरान अपनी निजता की रक्षा की मांग करता हूं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Panchdoot (@panchdoot_news)

मैं यह भी व्यक्त करना चाहता हूं कि यह कितना परेशान करने वाला है कि जो पल एक निजी क्षण होना चाहिए था, वह मेरी सहमति के बिना सार्वजनिक हो गया। मैं कलाकारों और एंटरटेनर्स का सम्मान करता हूं, लेकिन मेरी उम्मीद है कि हम सभी इस बात पर और गहराई से सोचें कि जब किसी दूसरे की ज़िंदगी को तमाशा बना दिया जाता है, तो उसका असर कितना बड़ा हो सकता है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो के वायरल होते ही ट्विटर, इंस्टाग्राम और रेडिट पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए —

  • क्या ये केवल एक ‘कैजुअल मोमेंट’ था या कोई निजी रिश्ता?
  • क्या ऑफिस में इस तरह के रिलेशनशिप नैतिक हैं?
  • क्या CEO का यह बर्ताव एक बड़ी कॉर्पोरेट जिम्मेदारी के खिलाफ है?

जहां एक ओर कई लोग इसे निजता का हनन मान रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इसे पावर डायनैमिक्स और ऑफिस एथिक्स का गंभीर मामला बताया जा रहा है। वहीं, X (Twitter), Reddit और Instagram पर इस क्लिप के लाखों व्यूज़ हो चुके हैं। यूज़र्स Byron को “caught red-handed” कह रहे हैं। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि ये एक प्राइवेट पल था जिसे कैमरे ने सार्वजनिक बना दिया, और “Kiss Cam culture” पर सवाल उठाने लगे हैं। कई लोगों ने इस माफीनामा पर सवाल उठाए हैं “अगर ये असली स्टेटमेंट है, तो Andy ने Kristin Cabot का नाम क्यों नहीं लिया?” “इतना बड़ा स्कैंडल और कंपनी का कोई बयान तक नहीं?

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

कंपनी ने बनाई पूरे मामले से दूरी
अब तक Astronomer की तरफ से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन एक सार्वजनिक मंच पर, एक वरिष्ठ अधिकारी का इस तरह कैमरे में आना कंपनी की ब्रांड इमेज और कॉर्पोरेट कल्चर के सवालों को जन्म देता है। आज की डिजिटल दुनिया में पब्लिक मोमेंट्स अब केवल निजी नहीं रह जाते। कैमरे की एक नज़र, कुछ सेकंड का फुटेज और सोशल मीडिया का ट्रैफिक किसी की छवि गढ़ भी सकता है और गिरा भी सकता है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।