राजस्थान में शादी के बाद पहले ससुर फिर देवर…परंपरा के नाम पर लड़की ने बताया झूठ, देखिए VIDEO

666

दुनिया भर में आज भी कई परंपराएं मौजूद हैं, जो सदियों से चली आ रही हैं। हालांकि समय के साथ बहुत सी कुप्रथाएं खत्म हो गईं, जैसे कम उम्र में शादी करने की परंपरा। लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती ने राजस्थान (Rajasthan Marriage News) की कथित परंपरा को लेकर बड़ा दावा किया है।

उस लड़की ने एक पॉडकास्ट शो में कहा कि राजस्थान के एक गांव में आज भी ऐसी प्रथा है जिसमें शादी के बाद पहले ससुर, फिर देवर और उसके बाद पति संबंध बनाता है। इतना ही नहीं, लड़की ने यह भी कहा कि इस परंपरा में पहले बच्चे को जन्म से पहले ही गिरा दिया जाता है।

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। कुछ लोगों ने इसे सच मान लिया तो कुछ ने इसे भ्रामक करार दिया।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

फैक्ट चेक: एनसीआईबी ने किया दावा खारिज
नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (NCIB) ने इस वायरल दावे की गहन जांच की। एनसीआईबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट शेयर करते हुए साफ लिखा कि राजस्थान में ऐसी किसी परंपरा या रस्म का कोई सबूत नहीं मिला है।

एजेंसी ने कहा “यह दावा पूरी तरह फर्जी, झूठा और भ्रामक है। इसे सिर्फ पब्लिसिटी और लोगों को गुमराह करने के लिए फैलाया गया है।” साथ ही एनसीआईबी ने राजस्थान पुलिस से अपील की कि इस तरह का झूठा और समाज में नफरत फैलाने वाला वीडियो बनाने वाली युवती पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें: बिहार की महिलाओं को नीतीश सरकार का चुनावी तोहफ़ा, मिलेंगे 10 हजार रुपये, जानें पूरी स्कीम

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं एनसीआईबी की पोस्ट पर लोगों ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी।

  • एक यूजर ने लिखा—“हम राजस्थान से हैं, आज तक ऐसी किसी रस्म के बारे में नहीं सुना। यह युवती सिर्फ झूठ फैला रही है। इसके खिलाफ मानहानि का केस होना चाहिए।”

  • दूसरे यूजर ने लिखा—“यह सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है। प्रसिद्धि पाने का शॉर्टकट अपनाकर यह समाज के मूल्यों को ठेस पहुंचा रही है।”

सोशल मीडिया पर वायरल यह दावा पूरी तरह झूठा साबित हुआ है। राजस्थान में ऐसी किसी परंपरा का कोई प्रमाण नहीं है। फैक्ट चेक एजेंसियां भी लोगों से अपील कर रही हैं कि बिना जांच-पड़ताल किए ऐसे झूठे दावों पर यकीन न करें और फर्जी खबरों को फैलाने से बचें।

देखें वीडियो

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।