महाशिवरात्रि (Mahashivratri Ai Video) के मौके पर सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। लोग AI की मदद से भगवान शिव के साथ अपनी सिनेमैटिक फोटो और वीडियो बना रहे हैं और उन्हें इंस्टाग्राम रील्स पर शेयर कर रहे हैं। अगर आप भी बनाना चाहते हैं लेकिन पता नहीं कैसे बनाएं तो बस ये आर्टिकल आखिर तक जरुर पढ़ें और यहां दिए स्टेप्स को फॉलो करें आपका सिनेमैटिक फोटो और वीडियो बनकर तैयार हो जाएगा।
वीडियो बनाने के लिए सबसे पहले आपको ChatGPT, किसी AI इमेज जनरेटर और वीडियो कन्वर्ट टूल की जरूरत होगी।
किन टूल्स की जरूरत होगी?
- ChatGPT (प्रॉम्प्ट तैयार करने के लिए)
- AI Image Generator (जैसे Midjourney, Leonardo, या अन्य टूल)
- Google Flow या अन्य AI Video Tool
- आपकी एक साफ फोटो
स्टेप 1: भगवान शिव की AI इमेज बनाएं
यह प्रॉम्प्ट डालें: Create a hyper realistic cinematic scene of Lord Shiva standing in the Himalayas during Mahashivratri night, glowing blue aura, crescent moon on forehead, trishul beside him, dramatic moonlight, devotional atmosphere, ultra HD, 4K इससे भगवान शिव की एक सिनेमैटिक फोटो तैयार हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: Mahashivratri Tattoo: इस महाशिवरात्रि हाथों में बनवाएं ये 10 यूनिक डिजाइन के टैटू
स्टेप 2: अपनी फोटो के साथ इमेज बनाएं
अब अपनी फोटो अपलोड करें और यह प्रॉम्प्ट डालें: Create a cinematic devotional scene of me standing beside Lord Shiva during Mahashivratri night, Himalayan background, divine aura, soft moonlight, spiritual atmosphere, ultra realistic, 4K इससे आपकी और शिव जी की साथ वाली इमेज तैयार हो जाएगी।
स्टेप 3: फोटो को वीडियो में बदलें
Convert this image into a cinematic devotional video. Add slow camera movement, glowing divine light, floating particles, slow motion effect, spiritual atmosphere, 4K quality. कुछ ही मिनटों में आपका सिनेमैटिक वीडियो तैयार हो जाएगा।
क्या रखें ध्यान?
- अपनी साफ और हाई रेजोल्यूशन फोटो इस्तेमाल करें।
- प्रॉम्प्ट में Cinematic, 4K, ultra realistic जैसे शब्द जरूर जोड़ें।
- वीडियो में हल्का स्लो मोशन और ग्लो इफेक्ट डालें।
इस तरह AI की मदद से अब हर कोई महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के साथ अपनी खास याद बना सकता है। अगर सही तरीके से बनाया जाए, तो यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो सकता है। बस आपको वीडियो के साथ ट्रेंडिंग शिव सॉग्स लगाने की जरुरत है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































