विराट, अनुष्का और अवनीत कौर विंबलडन में एक साथ, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल, देखें तस्वीरें

559

लंदन के विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में सोमवार को एक दिलचस्प संयोग ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी, ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ-साथ एक्ट्रेस अवनीत कौर (Avneet Kaur) भी उसी मैच में मौजूद थीं। जैसे ही कैमरे ने अवनीत को भीड़ में कैप्चर किया, इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई।

हालांकि विराट और अनुष्का अपने क्लासिक अंदाज़ में मैच का आनंद लेते दिखे, लेकिन उनकी सीरियस एक्सप्रेशन ने सोशल मीडिया यूज़र्स को मज़ाक करने का मौका दे दिया। एक यूज़र ने लिखा, “अब समझ आया विराट इतने गंभीर क्यों थे!” वहीं किसी ने कहा, “विंबलडन की असली सनसनी तो अवनीत निकलीं!”

अवनीत कौर, जो हाल ही में कई म्यूजिक वीडियो और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में रही हैं, इस बार अपनी मौजूदगी भर से इंटरनेट पर छा गईं। हालांकि ये महज़ एक संयोग था कि तीनों एक ही मैच में मौजूद थे, लेकिन सोशल मीडिया पर ये मोमेंट “रियल मीम फेस्ट” बन गया है। ट्विटर, इंस्टाग्राम और रील्स पर अब ‘विराट-अवनीत मीम्स’ का दौर शुरू हो चुका है।

ये भी पढ़ें: Guru Dutt की 100वीं जयंती पर: वो अमर गाने जो आज भी दिल को छू जाते हैं

सोशल मीडिया पर रिएक्शन
एक शख्स ने टिप्पणी की, ‘विराट भी वहां थे… दिलचस्प।’ एक अन्य ने कहा, ‘विराट उसी समय विंबलडन में थे जब अवनीत थीं, तो समझ आता है कि वह इतने गंभीर क्यों थे।’ क्रिकेटरों के कुछ प्रशंसकों ने मजाक उड़ाया कि अवनीत उनका पीछा कर रही हैं। एक मजाकिया टिप्पणी में लिखा था, ‘विराट भाई का पीछा कर रही है।’ कई लोगों ने तो इसका श्रेय उर्वशी रौतेला को भी दिया, जो विराट के साथी ऋषभ पंत के प्रति अपने ‘जुनून’ के लिए जानी जाती हैं।

एक कमेंट में लिखा था, ‘उर्वशी हटो, तुम्हारा मुकाबला तो है।’ वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘शायद यही अनुष्का की बेचैनी की वजह है।’ एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘अनुष्का इस लिए इतनी परेशान नजर आ रही हैं।’ एक शख्स ने लिखा, ‘अवनीत अनुष्का की टेंशन बढ़ाने के लिए पहुंची थीं।’

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।