2021 की मिस यूनिवर्स हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) को एक वक्त उनके बढ़ते वजन के कारण खूब ट्रोल किया गया। लेकिन अब ‘बागी 4’ से डेब्यू करने जा रही हरनाज कौर संधू का नया ट्रांसफॉर्मेशन देख सभी दंग रह गए हैं, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो जबरदस्त चर्चा में बनी हुई हैं।
एक्टर टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। ‘बागी 4’ के मेकर्स ने हाल ही में ‘बहली सोहनी’ गाना रिलीज किया है, जिसमें हरनाज एक नए और शानदार अंदाज में नजर आ रही हैं। खूबसूरत साड़ियों में लिपटी वह तस्वीरों में पोज देते नजर आ रही हैं।
उन्होंने न सिर्फ अपनी खूबसूरत अदाओं से सबको प्रभावित किया, बल्कि उन ट्रोल्स का भी मुंह बंद कर दिया, जिन्होंने कभी उनके बढ़ते वजन का मजाक उड़ाया था।
ये भी पढ़ें: इस हफ्ते OTT और सिनेमाघरों में रिलीज होगी ये मोस्ट अवेटेड 5 फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

किस बीमारी के कारण बढ़ा हरनाज संधू वजन
अप्रैल 2022 में उन्होंने सीलिएक रोग से पीड़ित होने का खुलासा किया था जो एक ऑटोइम्यून से जुड़ी समस्या है। इस बीमारी में शरीर को ग्लूटेन से दिक्कत होती है। इस स्वास्थ्य समस्या के कारण उनके वजन में हैरान करने वाले उतार-चढ़ाव दिखाई देने लगे थे।

उन मुश्किल दिनों में जब उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा तब हरनाज ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा था, ‘मेरे अचानक वजन बढ़ने के बाद लोगों ने मुझे बहुत परेशान किया। यह देखकर मुझे वाकई हैरानी हुई कि लोग अपनी राय कैसे रखने लगे, जिसका कोई मतलब नहीं होता है। बात यह नहीं है कि आप कैसे दिखते हैं… बात यह है कि आप अंदर से कौन और कैसे हैं, आप लोगों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं और आप किसमें विश्वास करते हैं।’
ये भी पढ़ें: दीपिका-रणवीर की बेटी दुआ की घूमते हुए तस्वीर हुई वायरल, सोशल मीडिया मची खलबली
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































