VIDEO: शादी के बाद मैं भी जनसंख्या बढ़ाऊंगा, धीरेंद्र शास्त्री के बयान ने मचाई हलचल

164

पुष्कर में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (dhirendra shastri) ने हिंदू समाज, भक्ति और बेटियों की भूमिका पर बड़ा बयान दिया। मीडिया से बातचीत करते हुए शास्त्री ने कहा कि हिंदुओं को अपने धर्म पर गर्व होना चाहिए। उन्हें चार बच्चे पैदा करने चाहिए। उन्होंने बेटियों को आईएएस, आईपीएस, काली और दुर्गा जैसी सशक्त भूमिकाओं में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने नाचने वाली बेटियां नहीं बनने का अनुरोध किया।

साथ ही उन्होंने जनसंख्या और धर्मांतरण जैसे विषयों पर भी अपनी राय रखी। उनके अनुसार आर्थिक तंगी, अशिक्षा और अंधविश्वास धर्मांतरण के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने कहा कि अमीर वर्ग को गरीबों का सहयोग करना चाहिए, अंधविश्वास दूर करने के लिए भक्ति जरूरी है और अशिक्षा खत्म करने के लिए शिक्षा पर जोर देना होगा।

चैनल को सब्सक्राइब करें 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।