ऐसा दिखता है सबसे खतरनाक तूफान ‘मेलिसा’ अंदर से, रोंगटे खड़े कर देगा ये नीला सन्नाटा, देखें VIDEO

346

दुनिया के सबसे भीषण तूफान हुरिकेन मेलिसा (Hurricane Melissa) ने कैरेबियाई देशों में तबाही मचा दी है। इस बीच, अमेरिकी वायुसेना (US Air Force) के “हुरिकेन हंटर” विमान ने सोमवार को तूफान की ‘आंख’ (Eye) के भीतर घुसकर अहम डेटा जुटाया। इस मिशन का मकसद था। तूफान की रफ्तार, दिशा और असर का सटीक अनुमान लगाना।

अमेरिकी मौसम विभाग के लिए यह डेटा नेशनल हरिकेन सेंटर (NHC) ने जुटवाया। फुटेज में एक बेहद दुर्लभ मौसमीय घटना ‘स्टेडियम इफेक्ट’ (Stadium Effect) दिखाई दी, जिसमें तूफान के बीच शांत नीला आसमान और उसके चारों ओर विशाल बादलों की घुमावदार दीवारें बनती नजर आईं।

स्टॉर्म चेज़र और पायलट @FlynonymousWX ने बताया कि यह मिशन “शक्तिशाली लेकिन पहले की तुलना में स्थिर” था। यह अभियान यूएस एयर फोर्स रिजर्व की 53वीं वेदर रिकॉन्नेसेंस स्क्वाड्रन, मिसिसिपी द्वारा संचालित किया गया था।

ये भी पढ़ें: आ रहा है चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब और कहां करेगा लैंडफॉल

175 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हुरिकेन मेलिसा 175 मील प्रति घंटे (282 किमी/घंटा) की रफ्तार से चलने वाला कैटेगरी-5 तूफान है। जो 2025 का अब तक का सबसे ताकतवर तूफान बन गया है। मंगलवार की सुबह इसने जमैका के दक्षिणी तट पर लैंडफॉल किया, जहां तेज हवाओं और लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। नेशनल हरिकेन सेंटर ने चेतावनी दी है कि यह तूफान “विनाशकारी और जानलेवा बाढ़, भूस्खलन और 13 फीट ऊंची समुद्री लहरें” ला सकता है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

वैज्ञानिकों के लिए ‘मेलिसा’ एक अलर्ट
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मेलिसा जैसी चक्रवातीय घटनाएं अब जलवायु परिवर्तन (Climate Change) के कारण और अधिक बार एवं तीव्र रूप में सामने आ रही हैं। इस तूफान ने दिखा दिया है कि कैरेबियाई और तटीय देशों को भविष्य में और अधिक तैयारियों की जरूरत है। वरना एक झोंका ही सबकुछ मिटा सकता है।

क्लाइमेट सेंट्रल के वैज्ञानिकों के मुताबिक, तूफान मेलिसा जिस समुद्र के ऊपर से गुजरा, वहां का पानी जलवायु परिवर्तन की वजह से करीब 1.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्म था। यानी यह गर्मी इंसानों के फैलाए गए प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग की वजह से थी। वैज्ञानिकों ने बताया कि जब समुद्र का पानी गर्म होता है, तो तूफान और ज्यादा नमी खींचते हैं। इसलिए मेलिसा जैसे तूफानों में अब पहले से 25 से 50 प्रतिशत तक ज्यादा बारिश हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।