1.75 करोड़ Instagram यूजर्स का डेटा लीक, ईमेल आए तो तुरंत अलर्ट हो जाएं

269

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक Instagram का बड़ा डेटा लीक (instagram data breach) हुआ है, जिसमें करीब 1.75 करोड़ (17.5 मिलियन) यूजर्स की संवेदनशील जानकारी प्रभावित हुई है। अगर आपको हाल के दिनों में Instagram की तरफ से बार-बार पासवर्ड रीसेट के ईमेल आए हैं, तो आप अकेले नहीं हैं।

एंटीवायरस सॉफ्टवेयर कंपनी Malwarebytes के अनुसार, इस डेटा ब्रीच में Instagram यूजर्स के यूजरनेम, फोन नंबर, ईमेल आईडी, यहां तक कि फिजिकल एड्रेस जैसी संवेदनशील जानकारियां भी लीक हुई हैं।

Malwarebytes ने बताया कि यह डेटा फिलहाल डार्क वेब पर बिक्री के लिए उपलब्ध है और साइबर अपराधी इसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने अपने ग्राहकों को भेजे एक ईमेल में कहा कि यह ब्रीच उनकी नियमित डार्क वेब मॉनिटरिंग के दौरान सामने आया और इसका संबंध 2024 में हुए एक संभावित Instagram API एक्सपोजर से हो सकता है।

ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छाया ‘AI Dancing Baby’ ट्रेंड, जानिए कैसे बनते हैं ये Viral Videos

इस लीक के बाद कई यूजर्स को Instagram से बार-बार पासवर्ड बदलने के नोटिफिकेशन मिल रहे हैं। Malwarebytes का कहना है कि इस तरह की लीक हुई जानकारी का इस्तेमाल फिशिंग अटैक, अकाउंट हैक या अकाउंट टेकओवर जैसे गंभीर साइबर हमलों में किया जा सकता है।

हालांकि, Instagram की पैरेंट कंपनी Meta ने अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। यह पहली बार नहीं है जब Meta को डेटा सुरक्षा को लेकर सवालों का सामना करना पड़ रहा है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

यूजर्स को क्या करना चाहिए? 
अगर आपने अभी तक नहीं किया है, तो तुरंत:

  • अपने Instagram अकाउंट पर Two-Factor Authentication (2FA) चालू करें
  • पासवर्ड बदलें
  • Meta के Accounts Center में जाकर यह चेक करें कि आपका अकाउंट किन-किन डिवाइसेज़ में लॉग इन है

डिजिटल दौर में सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।