Apple iPhone 18 Pro, Pro Max जल्द होगा लॉन्च, जानें कीमत और क्या होंगे स्पेसिफिकेशन 

36

दुनिया की बड़ी टेक कंपनी Apple अभी अपने नए iPhone लॉन्च करने से काफी दूर है, लेकिन आने वाले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर इंटरनेट पर अभी से कई खबरें और लीक सामने आने लगी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2026 में आने वाली Pro सीरीज़ में डिजाइन, कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में कुछ नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

हालांकि Apple ने अभी इन फीचर्स की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन अगर ये लीक सही साबित होती हैं तो iPhone 18 Pro सीरीज़ पिछले मॉडल्स से काफी अलग और बेहतर हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple इस बार Face ID सेंसर को स्क्रीन के नीचे देने की तैयारी कर सकता है। अगर ऐसा हुआ तो अभी के iPhones में दिखने वाला Dynamic Island हट सकता है।

ऐसी स्थिति में फ्रंट कैमरा स्क्रीन के ऊपर एक छोटे पंच-होल के रूप में दिख सकता है। इससे फोन की स्क्रीन और ज्यादा साफ और बड़ी दिखेगी। फोन का बाकी डिजाइन ज्यादा नहीं बदलेगा। माना जा रहा है कि फ्रेम और बॉडी पहले जैसे ही रह सकते हैं। पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप रहेगा, लेकिन ग्लास फिनिश को थोड़ा नया लुक दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी डीप पर्पल, बरगंडी और कॉफी ब्राउन जैसे नए रंग भी ला सकती है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

iPhone 18 कब होगा लॉन्च?
Apple आमतौर पर हर साल अपने नए iPhones को सितंबर में होने वाले इवेंट में लॉन्च करता है। इसलिए उम्मीद है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर 2026 के आसपास लॉन्च हो सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि साधारण iPhone 18 शायद Pro मॉडल्स के साथ लॉन्च न हो और बाद में, संभवतः 2027 में आए।

iPhone 18 सीरिज के संभावित स्पेसिफिकेशन 

फीचर संभावित जानकारी
मॉडल iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max
डिस्प्ले स्क्रीन के नीचे Face ID, फ्रंट में छोटा पंच-होल कैमरा
डिजाइन ट्रिपल रियर कैमरा, नया ग्लास फिनिश
कलर ऑप्शन Deep Purple, Burgundy, Coffee Brown (संभावित)
प्रोसेसर A20 Pro चिप
चिप टेक्नोलॉजी 2-नैनोमीटर प्रोसेस
कैमरा फीचर मैकेनिकल आइरिस (Variable Aperture)
इमेज सेंसर नया सेंसर, संभवतः Samsung द्वारा विकसित
बैटरी Pro Max में 5000mAh से ज्यादा (लगभग 5100mAh)
बैटरी लाइफ अनुमानित 40 घंटे तक
लॉन्च टाइम सितंबर 2026 (संभावित)

 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।