अब वेबसाइट की अच्छी रैंकिंग के लिए SEO नहीं GEO की ज़रूरत है? Google ने किए नए बदलाव

2026 तक दुनिया का करीब 25% सर्च ट्रैफिक AI-पावर्ड सर्च से आएगा, जिसकी वैल्यू 72 बिलियन डॉलर होगी। अगर वेबसाइट मालिक अभी से GEO को अपनाना शुरू नहीं करते, तो आने वाले समय में उनकी विजिबिलिटी और ट्रैफिक दोनों में तेज गिरावट आ सकती है।

443

गूगल (Google Ranking Tips) ने सर्च एल्गोरिथ्म और कंटेंट पॉलिसी में बड़े बदलाव किए हैं, जिसका सीधा असर दुनिया भर की वेबसाइट्स की रैंकिंग पर पड़ रहा है। कई वेबसाइट्स ने रिपोर्ट किया है कि उनका ट्रैफिक अचानक 20% से 60% तक गिर गया है। अगर आपकी वेबसाइट भी SEO पर निर्भर है, तो यह खबर आपके लिए अलार्म की तरह है।

इस बदलाव का सीधा असर ट्रैफिक और ऑनलाइन रेवेन्यू पर पड़ रहा है। टेक एक्सपर्ट का कहना है कि अब सिर्फ पारंपरिक SEO से काम नहीं चलेगा, बल्कि कंटेंट को AI-फ्रेंडली बनाने की जरूरत है। अब गूगल की कोशिश है कि यूज़र को सीधे, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिले, चाहे वह किसी वेबसाइट पर क्लिक करे या नहीं।

इस बदलाव की बड़ी वजह है AI सर्च और जनरेटिव आंसरिंग का बढ़ता ट्रेंड। पहले गूगल सिर्फ आपके कीवर्ड, बैकलिंक और पेज स्पीड देखता था, लेकिन अब वह यह भी देख रहा है कि आपकी साइट से AI सिस्टम (जैसे ChatGPT, Gemini) कितनी आसानी से जवाब दे सकता है।

ये भी पढ़ें: Grok AI ने Google और OpenAI की उड़ाई नींद, लॉन्च किया Text-to-Video फीचर

क्यों गिर रही है रैंकिंग
पिछले कुछ महीनों से गूगल “E-E-A-T” यानी Experience, Expertise, Authoritativeness और Trustworthiness पर ज़ोर दे रहा है। इसका मतलब है कि आपके कंटेंट में वास्तविक अनुभव, विशेषज्ञता का सबूत, प्रामाणिक जानकारी और भरोसेमंद स्रोत होना जरूरी है। पुराने SEO मॉडल में कई वेबसाइटें केवल कीवर्ड  ऑप्टिमाइजेशन और लिंक बिल्डिंग से ऊँची रैंक पा लेती थीं, लेकिन अब गूगल का एल्गोरिद्म यह जांचता है कि आपकी जानकारी उपयोगकर्ता के लिए कितनी उपयोगी और भरोसेमंद है।

इसके अलावा, तकनीकी कारण भी रैंकिंग गिरने के पीछे जिम्मेदार हैं। कई वेबसाइटों में स्ट्रक्चर्ड डेटा या स्कीमा का सही उपयोग नहीं होता, जिससे गूगल और AI सिस्टम को कंटेंट को समझने में दिक्कत होती है। साथ ही, जो कंटेंट सवालों का सीधा जवाब नहीं देता, वह AI-पावर्ड सर्च में पीछे रह जाता है।

ये भी पढ़ें: गूगल IO 2025 के AI स्मार्ट टूल्स ने मचाई टेक वर्ल्ड में धूम, यहां जानें Google के नए अपडेट्स

क्या है GEO? क्या अब नहीं होगा SEO का इस्तेमाल?
इस अपडेट का एक बड़ा कारण है GEO यानी Generative Engine Optimization। यह पारंपरिक SEO से अलग है। यहां फोकस इस बात पर है कि AI सिस्टम जैसे ChatGPT, Claude, या Perplexity आपके कंटेंट को समझ सकें। इसके लिए कंटेंट को इस तरह लिखा जाना चाहिए कि वह साफ, तथ्यात्मक और आसानी से कोट किया जा सके।

उदाहरण के तौर पर, आपके आर्टिकल में शुरुआती 100 शब्दों में ही सवाल का स्पष्ट और संपूर्ण जवाब होना चाहिए। हर तथ्य के साथ प्रमाणित स्रोत और लिंक दिया जाना चाहिए। लेख में लोगों, ब्रांड्स और उत्पादों का उल्लेख करते समय उनके बीच संबंध भी स्पष्ट किया जाए।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

2026 तक दुनिया का करीब 25% सर्च ट्रैफिक AI-पावर्ड सर्च
अगर आपको ऐसा लगता है कि SEO खत्म हो जाएगा तो ऐसा नहीं SEO गूगल के पारंपरिक सर्च रिजल्ट्स के लिए हमेशा जरूरी रहेगा, लेकिन AI सर्च के युग में GEO की अहमियत तेजी से बढ़ रही है। एक अनुमान के मुताबिक, 2026 तक दुनिया का करीब 25% सर्च ट्रैफिक AI-पावर्ड सर्च से आएगा, जिसकी वैल्यू 72 बिलियन डॉलर होगी। अगर वेबसाइट मालिक अभी से GEO को अपनाना शुरू नहीं करते, तो आने वाले समय में उनकी विजिबिलिटी और ट्रैफिक दोनों में तेज गिरावट आ सकती है।

Google के नए अपडेट्स के साथ करें वेबसाइट में बदलाव
अगर आपकी वेबसाइट की रैंकिंग इस अपडेट के बाद गिर गई है, तो सबसे पहले अपने पुराने आर्टिकल्स की समीक्षा करें। जिन कंटेंट में लेखक का नाम, योग्यता और पब्लिश डेट नहीं दी गई है, उन्हें अपडेट करें। हर जानकारी को छोटे-छोटे स्पष्ट वाक्यों में लिखें ताकि AI सिस्टम आसानी से उन्हें सर्च कर सकें।

स्कीमा मार्कअप जैसे FAQ, Article या Product Schema लागू करें, जिससे आपका कंटेंट तकनीकी रूप से सर्च इंजन के लिए आसान होगा। साथ ही, एक GEO ऑडिट जरूर कराएं ताकि आपको पता चल सके कि आपका कंटेंट AI सर्च में कितना विजिबल है। इस टेस्ट से आप यह भी समझ पाएंगे कि कहां कमी है और उसे कैसे सुधारा जा सकता है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।