सिर हिलाने से कंट्रोल हो जाएंगे Galaxy Buds4 Pro, जानें और कौनसे मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स

113

सैमसंग ने अपनी नई फ्लैगशिप लाइनअप Samsung Galaxy S26 series के साथ दो नए वायरलेस ईयरबड्स भी लॉन्च कर दिए हैं Samsung Galaxy Buds 4 और Samsung Galaxy Buds 4 Pro। इस बार कंपनी ने सिर्फ लुक ही नहीं बदला, बल्कि साउंड, बैटरी और स्मार्ट फीचर्स में भी कई बड़े सुधार किए हैं।

सबसे पहले बात डिजाइन की। इस बार सैमसंग ने “ब्लेड” स्टाइल डिजाइन दिया है, जो देखने में काफी स्लिम और मॉडर्न लगता है। कंपनी का कहना है कि इसे लाखों यूजर्स के ईयर डेटा और हजारों टेस्ट के बाद तैयार किया गया है, ताकि ये ज्यादा आरामदायक हो। चार्जिंग केस भी बदला गया है। इसमें अब ट्रांसपेरेंट कवर मिलता है, जिससे अंदर रखे ईयरबड्स हल्के दिखाई देते हैं।

चार्जिंग केस में 515mAh की बैटरी है। Buds 4 में 45mAh और Buds 4 Pro में 61mAh की बैटरी दी गई है। ANC बंद रखने पर कुल 30 घंटे तक का बैकअप मिल सकता है। एक बार चार्ज करने पर Buds 4 करीब 6 घंटे चलेंगे। Buds 4 Pro लगभग 7 घंटे तक साथ देंगे।

ये भी पढ़ें: Samsung ने सबसे पावरफुल Galaxy S26 सीरीज की लॉन्च, यहां देखें सारी डिटेल

कीमत
Galaxy Buds 4 की कीमत 179 डॉलर रखी गई है, जबकि Galaxy Buds 4 Pro 249 डॉलर में उपलब्ध हैं। अगर इंडियन करेंसी में बात करें तो Galaxy Buds 4 की कीमत करीब 16 हजार रुपये, Galaxy Buds 4 Pro की कीमत करीब 22–23 हजार रुपये हो सकती है।

स्मार्ट फीचर्स सपोर्ट
इस बार दोनों मॉडल में बड़े वूफर और ट्वीटर लगाए गए हैं। सैमसंग का दावा है कि स्पीकर एरिया 20% तक बढ़ाया गया है, जिससे साउंड ज्यादा क्लियर और दमदार मिलेगा। दोनों ईयरबड्स 24-बिट ऑडियो सपोर्ट करते हैं, लेकिन इसका पूरा फायदा लेने के लिए आपके पास गैलेक्सी फोन होना जरूरी है। साथ ही Galaxy Buds 4 को IP54 और Buds 4 Pro को IP57 रेटिंग मिली है। मतलब पसीने या हल्की बारिश में इस्तेमाल करने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। हालांकि ये किसी भी ब्लूटूथ डिवाइस के साथ काम करेंगे, लेकिन सभी खास फीचर्स सिर्फ गैलेक्सी डिवाइस के साथ ही मिलेंगे।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

सिर हिलाकर कॉल रिसीव या रिजेक्ट 
Galaxy Buds 4 Pro में Enhanced Dynamic ANC और Adaptive EQ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आसान शब्दों में कहें तो ये आपके कान के शेप को समझकर साउंड को एडजस्ट करते हैं और बाहर की आवाज को कम डिस्टॉर्शन के साथ ब्लॉक करते हैं। इसके अलावा, अगर आप इन्हें गैलेक्सी फोन से कनेक्ट करते हैं तो हेड जेस्चर कंट्रोल भी मिलते हैं। यानी आप सिर हिलाकर कॉल रिसीव या रिजेक्ट कर सकते हैं। अगर ये फीचर पसंद न आए तो टच कंट्रोल का ऑप्शन भी मौजूद है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।