गूगल के सबसे बड़े इवेंट Google I/O 2026 आ गई डेट, ये हो सकते हैं ये बड़े ऐलान

91

टेक दुनिया की नजरें एक बार फिर गूगल के सबसे बड़े सालाना इवेंट पर टिक गई हैं। नई तकनीकों और भविष्य की झलक दिखाने वाले इस मेगा शो की तारीखें सामने आते ही डेवलपर्स और टेक प्रेमियों में उत्साह बढ़ गया है।

Alphabet Inc. के स्वामित्व वाली Google ने अपने चर्चित डेवलपर इवेंट ‘Google I/O 2026’ की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी के सीईओ Sundar Pichai ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए बताया कि यह इवेंट 19 और 20 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा।

कहां होगा Google Event?
यह दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू स्थित गूगल मुख्यालय में आयोजित होगी। हालांकि, दुनिया भर के दर्शक इसे ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम के जरिए देख सकेंगे। गूगल की आधिकारिक वेबसाइट पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।

हर साल की तरह इस बार भी कंपनी अपने भविष्य की योजनाओं, नए प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी रोडमैप से पर्दा उठाएगी। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और एक्सपर्ट्स की मानें तो इस बार पूरा फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वियरेबल टेक्नोलॉजी पर रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: क्या है Sarvam AI? ChatGPT और Gemini को भी पीछे छोड़ा, जानें कैसे करे इस्तेमाल

Google I/O 2026 में क्या-क्या नया मिलेगा?
जेमिनी का नया अवतार: गूगल अपने फ्लैगशिप एआई मॉडल Gemini के और ज्यादा एडवांस वर्जन पेश कर सकता है। माना जा रहा है कि एंड्रॉइड और अन्य गूगल ऐप्स में Gemini को पहले से अधिक स्मार्ट और पर्सनल बनाया जाएगा। इवेंट के दौरान लाइव डेमो के जरिए दिखाया जा सकता है कि यह एआई यूजर्स की रोजमर्रा की जरूरतों को किस तरह आसान बनाता है।

स्मार्ट ग्लासेस की पहली झलक: सबसे ज्यादा चर्चा गूगल के संभावित एआई-संचालित ‘स्मार्ट ग्लासेस’ को लेकर है। दिसंबर 2025 में कंपनी ने संकेत दिए थे कि 2026 में वह अपना पहला एआई ग्लास लॉन्च कर सकती है। ऐसे में उम्मीद है कि I/O 2026 के मंच से इसकी पहली आधिकारिक झलक देखने को मिले।

बता दें, गूगल I/O 2025′ 20 मई से शुरू हुआ। कंपनी का फोकस पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर रहा और कंपनी ने जेमिनी 2.5, गूगल बीम, इमेजिन 4, वेयो 3 जैसे कई AI टूल पेश किए थे। इस दौरान कंपनी के CEO सुंदर पिचाई ने कहा कि Google अब ‘AI-फर्स्ट’ कंपनी है। Gemini 2.5 और इसके अपडेट्स (Pro और Flash) को हर प्रोडक्ट-सर्च, जीमेल, मीट, मैप्स, कैलेंडर में इंटीग्रेट किया जा रहा है।

कुल मिलाकर, Google I/O 2026 केवल एक डेवलपर कॉन्फ्रेंस नहीं बल्कि गूगल की भविष्य की रणनीति की झलक होगा। एआई मॉडल्स के अपग्रेड, स्मार्ट वियरेबल्स और नई तकनीकी घोषणाओं के साथ यह इवेंट टेक इंडस्ट्री की दिशा तय कर सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार गूगल किस नई इनोवेशन से दुनिया को चौंकाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।