कल्पना कीजिए कि आपके सामने कोई स्क्रीन नहीं है और फिर भी आप एक पूरा लैपटॉप चला रहे हैं। टेक्नोलॉजी की दुनिया में इसी अकल्पनीय को साकार किया है Spacetop ने दुनिया का पहला Augmented Reality (AR) Laptop, (glasses laptop) जिसे हाल ही में अमेरिका और यूरोप के कुछ यूज़र्स को बीटा फॉर्म में उपलब्ध कराया गया है। अब यह डिवाइस ग्लोबल टेक मीडिया और यूज़र्स के बीच जबरदस्त चर्चा में है।
Spacetop को टेक स्टार्टअप Sightful ने विकसित किया है, जो इजरायली सेना के AR विशेषज्ञों और मैजिक लीप जैसे प्रोजेक्ट्स से जुड़े इंजीनियरों की टीम से जुड़ा है। इस लैपटॉप की सबसे बड़ी खासियत है इसमें कोई स्क्रीन नहीं है। यूज़र को एक विशेष AR चश्मा पहनना होता है, जिसके ज़रिए उन्हें 100 इंच तक की वर्चुअल डिस्प्ले हवा में दिखाई देती है और वह भी सिर्फ खुद को। यानी कहने का मतलब है कि अब आपकी प्राइवेसी का खतरा नहीं है। आप स्क्रीन पर क्या कर रहे हैं वो सिर्फ आपको पता होगा।
ये भी पढ़ें: 25 साल की लड़कियों पर अनिरुद्धाचार्य ने दिया अश्लील बयान, मथुरा में बवाल, देखिए VIDEO
क्या है कीमत
2023 में Spacetop का बीटा लॉन्च हुआ था, लेकिन अब 2025 में इसे धीरे-धीरे आम उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग $1900 (₹1.6 लाख के आसपास) बताई गई है। Sightful ने कहा है कि फिलहाल वे सीमित मात्रा में यूनिट्स बेच रहे हैं ताकि फीडबैक लेकर तकनीक को और बेहतर बनाया जा सके।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

क्या है Spacetop का तकनीकी कमाल?
Spacetop लैपटॉप दिखने में एक साधारण कीबोर्ड और ट्रैकपैड जैसा है। इसके साथ एक AR ग्लास (Sightful का डिजाइन किया हुआ) जुड़ा होता है, जो सामने वर्चुअल स्क्रीन प्रोजेक्ट करता है। यूज़र उसी स्क्रीन पर दस्तावेज़, ब्राउज़र, वीडियो या ऐप चला सकता है ठीक वैसे जैसे किसी मॉनिटर पर।

- AR स्क्रीन की साइज़: 100 इंच तक
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Spacetop OS (Linux आधारित)
- कनेक्टिविटी: Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2
- कैमरा, ऑडियो, प्राइवेसी सभी AR में इंटीग्रेटेड
खास बात ये है कि यह डिवाइस “privacy-first” डिज़ाइन पर आधारित है सामने की स्क्रीन हवा में दिखती है, लेकिन उसे सिर्फ वही देख सकता है जिसने चश्मा पहना है। नज़दीकी कोई दूसरा व्यक्ति स्क्रीन की सामग्री नहीं देख सकता।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































