क्यों Zoho Mail है Gmail से बेहतर? क्यों हो रहा है पॉपुलर इतना, जानें कैसे बनाएं अपना अकाउंट

Zoho Mail का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है। पूरी तरह एड-फ्री और प्राइवेसी-केंद्रित अनुभव। इसमें कोई विज्ञापन नहीं दिखते और सभी ईमेल्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहते हैं।

511

भारत में टेक दुनिया में इन दिनों Zoho का नाम खूब चर्चा में है। कंपनी का पॉपुलर चैटिंग ऐप ‘अरत्ताई (Arattai)’ अब WhatsApp का दमदार विकल्प माना जा रहा है। वहीं अब Zoho का एक और प्रोडक्ट, Zoho Mail, तेजी से लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

यह लोकप्रियता तब और बढ़ गई जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद X (पूर्व Twitter) पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने अब अपना ईमेल Zoho Mail पर शिफ्ट कर लिया है और इसके साथ नया ईमेल एड्रेस भी साझा किया।

Zoho Mail खासकर उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प है जो प्राइवेसी, कंट्रोल और प्रोफेशनल ईमेल अनुभव चाहते हैं। छोटे व्यवसायों, फ्रीलांसरों और प्रोफेशनल्स के बीच यह प्लेटफॉर्म Gmail का बेहतर और सुरक्षित विकल्प बनता जा रहा है।

ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छाया Gemini AI प्री-वेडिंग ट्रेंड, इन 5 प्रॉम्प्ट्स की मदद से बनाओं कमाल की तस्वीर

Gmail से Zoho Mail पर स्विच करने के आसान स्टेप्स

1. Zoho Mail अकाउंट बनाएं: सबसे पहले Zoho Mail की वेबसाइट पर जाएं और एक नया अकाउंट बनाएं। यहां आप चाहें तो फ्री प्लान चुन सकते हैं या फिर पेड बिजनेस प्लान लेकर एडवांस फीचर्स का फायदा उठा सकते हैं।

2. Gmail में IMAP एक्टिवेट करें: अपने Gmail अकाउंट में लॉग इन करें → Settings → Forwarding and POP/IMAP में जाएं → और Enable IMAP ऑन करें। इससे Zoho आपके पुराने Gmail डेटा तक एक्सेस कर पाएगा।

3. Gmail डेटा को Zoho Mail में इम्पोर्ट करें: Zoho Mail के Settings सेक्शन में जाएं और Import/Migration Wizard चुनें। यहां से आप अपने पुराने Gmail के ईमेल्स, कॉन्टैक्ट्स और फोल्डर्स को आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं।

4. Gmail से फॉरवर्डिंग सेट करें: Gmail में अपने नए Zoho Mail एड्रेस को फॉरवर्डिंग एड्रेस के रूप में जोड़ें। इससे आगे आने वाले सभी नए मेल्स सीधे आपके Zoho इनबॉक्स में पहुंचेंगे।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

क्यों Zoho Mail है Gmail से बेहतर?
Zoho Mail का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है। पूरी तरह एड-फ्री और प्राइवेसी-केंद्रित अनुभव। इसमें कोई विज्ञापन नहीं दिखते और सभी ईमेल्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहते हैं। इसके अलावा, यूजर्स को अपने डोमेन पर ईमेल एड्रेस बनाने की सुविधा मिलती है (जैसे [email protected]), जो बिजनेस प्रोफेशनल्स के लिए बेहद उपयोगी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।