Instagram यूजर्स ध्यान दें! Carousel Music फीचर से मिलेंगे ये फायदे

500

आज के डिजिटल दौर में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो इंस्टाग्राम का इस्तेमाल न करता हो। फोटो शेयर करना हो, वीडियो अपलोड करना हो या दोस्तों से जुड़े रहना हो। इंस्टाग्राम अब रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बन चुका है। इतना ही नहीं, बड़ी संख्या में लोग इस प्लेटफॉर्म से अच्छी-खासी कमाई भी कर रहे हैं। अगर आप भी इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं और तस्वीरें पोस्ट करना पसंद करती हैं, तो आपके लिए एक शानदार अपडेट आया है।

इंस्टाग्राम ने अब फोटो कैरोसेल पोस्ट (instagram carousel music) के लिए म्यूजिक जोड़ने का नया फीचर लॉन्च किया है। यानी अब सिर्फ रील्स या स्टोरी ही नहीं, बल्कि फोटो वाले पोस्ट में भी आप बैकग्राउंड म्यूजिक ऐड कर सकती हैं। इससे आपकी तस्वीरें और ज्यादा आकर्षक लगेंगी और पोस्ट देखने वालों को एक नया अनुभव मिलेगा।

क्या है Instagram Carousel Music फीचर?
इस नए अपडेट के बाद यूजर्स एक ही पोस्ट में कई तस्वीरें (कैरोसेल पोस्ट) डालते समय उनमें म्यूजिक जोड़ सकते हैं। जैसे ही कोई आपकी पोस्ट ओपन करता है या फोटो स्वाइप करता है, बैकग्राउंड में म्यूजिक अपने आप चलने लगता है। इससे फोटो पोस्ट भी अब रील्स जैसी फील देने लगी हैं।

किसके लिए है ये फीचर?
यह फीचर हर तरह के यूजर्स के लिए फायदेमंद है। चाहे आप ट्रैवल की तस्वीरें शेयर करें, फैमिली मोमेंट्स पोस्ट करें या किसी खास दिन की यादें, म्यूजिक के साथ पोस्ट पर ज्यादा रिएक्शन और एंगेजमेंट मिल सकता है। खास बात ये है कि इसके लिए वीडियो बनाने की जरूरत नहीं पड़ती।

म्यूजिक वाला कैरोसेल पोस्ट कैसे बनाएं?
सबसे पहले इंस्टाग्राम ऐप खोलें और नीचे दिए गए + आइकन पर टैप करें। अब Post ऑप्शन चुनें और अपनी गैलरी से कम से कम दो फोटो सिलेक्ट करें। इसके बाद Next पर टैप करें।

फोटो पोस्ट में म्यूजिक कैसे जोड़ें?
एडिटिंग स्क्रीन पर पहुंचने के बाद आपको Add Music का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर टैप करें और ट्रेंडिंग गानों में से कोई भी म्यूजिक चुन लें। चाहें तो सर्च बार से अपनी पसंद का गाना भी ढूंढ सकती हैं। गाना सेलेक्ट करते ही वह आपकी फोटो कैरोसेल में जुड़ जाएगा।

अंत में कैप्शन लिखें और Share पर टैप करें। आपकी म्यूजिक वाली फोटो पोस्ट लाइव हो जाएगी। अगर आप वीडियो नहीं बनाना चाहतीं लेकिन अपनी पोस्ट को खास बनाना चाहती हैं, तो यह नया फीचर जरूर आज़माएं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।