India Ai Summit: दुनिया के पास गूगल Gemini, ChatGPT और सोरा जैसे AI टूल हैं, भारत के पास क्या है? देखें लिस्ट

116

भारत AI की रेस में दुनिया के साथ कदमताल मिलाकर चल रहा है। 16 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक दिल्ली के भारत मंडपम में ग्लोबल एआई समिट (India AI Summit )की मेजबानी कर रहा है। यह पहली बार है जब ग्लोबल साउथ का कोई देश, इतने बड़े स्तर पर AI सम्मेलन आयोजित कर रहा है। इस सम्मेलन में गूगल, एनवीडिया और OpenAI जैसे 400 से ज्यादा टेक दिग्गज शामिल हो रहे हैं।

भारत, स्टैंडर्ड यूनिवर्सिटी की ग्लोबल AI वाइब्रेंसी इंडेक्स 2026 के मुताबिक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है। भारत अब केवल अमेरिका और चीन से पीछे है। साल 2017 में भारत 7वें स्थान पर था। साल 2023 में शुरू हुए इस समिट ने सिर्फ 3 साल में AI की दुनिया बदली है। ब्लेचली पार्क, यूनाइटेड किंगडम में पहली बार इस समिट का आयोजन हुआ था, फिर दक्षिण कोरिया में AI सोल समिट हुआ, फरवरी 2025 में फ्रांस की राजधानी पेरिस में AI ऐक्शन समिट हुआ। अब भारत इसकी मेजबानी कर रहा है।

AI को लेकर भारत का क्या है फ्यूचर प्लान?
सरकार ने इंडियाAI मिशन के लिए 5 साल में 10,300 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट रखा है।  इसके तहत अब तक 38,000 GPUs लगाए जा चुके हैं।  भारत में टेक और AI के क्षेत्र में 60 लाख लोग नौकरी कर रहे हैं। इस साल भारत का टेक सेक्टर करीब 23-24 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व पार करने वाला है। AI की मदद से 2035 तक भारत की अर्थव्यवस्था में 1.7 ट्रिलियन डॉलर तक का इजाफा हो सकता है।


भारत के सामने चुनौती?
देश ने अभी तक कोई भी एक ऐसा AI पूरी तरह से ChatGPT या Gemini जितना बड़ा और यूनिवर्सल नहीं बना सका है। कई स्टार्टअप्स और कंपनियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

भारत के स्वदेशी AI मॉडल्स

AI टूल / मॉडल किसने बनाया क्या काम करता है किसके लिए फायदेमंद
भारत-विस्तार AI भारतीय डेवलपर्स (ग्रामीण फोकस प्रोजेक्ट) किसानों को खेती, मौसम और सरकारी योजनाओं की जानकारी देता है किसान, ग्रामीण इलाकों के लोग
BHASHINI भारत सरकार भारतीय भाषाओं का अनुवाद और वॉइस सपोर्ट छात्र, सरकारी सेवाएं, आम यूजर
Sarvam AI बेंगलुरु स्टार्टअप भारतीय भाषाओं में सवाल-जवाब, टेक्स्ट लिखना, वॉइस समझना ऐप डेवलपर्स, कंपनियां, लोकल यूजर
Ask QX भारतीय फाउंडर्स 12 भारतीय भाषाओं में चैट और जानकारी क्षेत्रीय भाषा यूजर
ChatSonic Writesonic रियल-टाइम जानकारी, इमेज बनाना, कंटेंट लिखना कंटेंट क्रिएटर, मार्केटिंग टीम
Gnani AI भारतीय स्पीच AI कंपनी आवाज पहचानना और बोलकर जवाब देना कॉल सेंटर, बैंक, कस्टमर सपोर्ट
Soket AI Labs AI रिसर्च स्टार्टअप कई भारतीय भाषाओं में बड़े AI मॉडल शिक्षा, हेल्थ, डिफेंस सेक्टर
Gan AI भारतीय वॉइस टेक कंपनी टेक्स्ट को असली जैसी आवाज में बदलना वीडियो, फिल्म, यूट्यूब क्रिएटर

 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।