iPhone 16 Pro Max इस समय दो कलर वेरिएंट्स Natural Titanium और Black Titanium में बिक्री पर है। दोनों ही ऑप्शन न सिर्फ प्रीमियम लुक देते हैं, बल्कि हाथ में रॉयल फील भी कराते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.9 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10 सपोर्ट के साथ आता है। स्क्रीन को सुरक्षा प्रदान करता है Ceramic Shield Glass। परफॉर्मेंस के लिए इसमें है नया Apple A18 Pro चिपसेट, जो 3nm प्रोसेस पर बना है और इसमें Apple का 6-कोर GPU मौजूद है। चाहे हैवी गेमिंग हो या मल्टीटास्किंग, यह स्मार्टफोन हर मामले में स्मूद परफॉर्मेंस देने का दावा करता है।
कैमरे के मोर्चे पर iPhone 16 Pro Max में ट्रिपल रियर सेटअप मिलता है—48MP प्राइमरी सेंसर, 48MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 12MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा। वहीं, फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है। कंपनी का दावा है कि कम रोशनी से लेकर तेज धूप तक, हर परिस्थिति में फोटो और वीडियो क्वालिटी बेहतरीन रहेगी।
पावर के लिए फोन में 4685mAh की बैटरी दी गई है, जो MagSafe वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कुल मिलाकर, अगर आप लंबे समय से iPhone 16 Pro Max खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये सबसे अच्छा मौका हो सकता है। फ्लिपकार्ट की सेल में न सिर्फ 14 हजार रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है, बल्कि SBI कार्ड यूज़र्स के लिए कैशबैक का ऑफर भी अतिरिक्त बचत का अवसर दे रहा है।
देखिए वीडियो और चैनल को Subscribe करें
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































