रिलायंस जियो (Jio) ने मई 2025 में गेमिंग को ध्यान में रखते हुए 5 नए प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं। इनमें से कुछ प्लान्स केवल गेमिंग ऐड-ऑन हैं, जबकि अन्य में डेटा, कॉलिंग, SMS और OTT सेवाओं के साथ क्लाउड गेमिंग एक्सेस भी शामिल है।
इन हाई स्पीड डेटा प्लान्स का फायदा उन यूजर्स को होगा, जो बिना गेम डाउनलोड किए सीधे क्लाउड के जरिए गेम खेलना चाहते हैं। क्योंकि, इन प्लान्स के साथ यूजर्स को जियो गेम्स क्लाउड का फ्री एक्सेस भी मिलेगा। जियो की वेबसाइट पर लिस्टेड इन प्लान्स की कीमत 48, 98, 298, 495 और 545 रुपए हैं। जियो ने सभी प्लान्स में डेटा लिमिट समाप्त होने के बाद यूजर्स 64Kbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा इस्तेमाल कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें: iQOO Neo 10 लॉन्च, दमदार बैटरी और तगड़ा प्रोसेसर, कीमत जानिए
ये भी पढ़ें: Khan Sir ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान रचाई गुपचुप शादी, अब वीडियो हुआ वायरल
प्लान मूल्य | वैधता | JioGames Cloud एक्सेस | डेटा लाभ | वॉयस कॉल/SMS | अतिरिक्त लाभ |
---|---|---|---|---|---|
₹48 | 3 दिन | हाँ | 10MB | नहीं | केवल गेमिंग ऐड-ऑन |
₹98 | 7 दिन | हाँ | 10MB | नहीं | केवल गेमिंग ऐड-ऑन |
₹298 | 28 दिन | हाँ | 3GB कुल | नहीं | केवल गेमिंग ऐड-ऑन |
₹495 | 28 दिन | हाँ | 1.5GB/दिन + 5GB बोनस | हाँ (अनलिमिटेड कॉल, 100 SMS/दिन) | JioCinema (90 दिन), FanCode, JioTV, JioAICloud (50GB) |
₹545 | 28 दिन | हाँ | 2GB/दिन + 5GB बोनस | हाँ (अनलिमिटेड कॉल, 100 SMS/दिन) | ₹495 प्लान के सभी लाभ + अनलिमिटेड 5G डेटा (योग्य उपयोगकर्ताओं के लिए) |
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
₹48, ₹98, और ₹298 प्लान्स केवल गेमिंग ऐड-ऑन हैं। इनका उपयोग करने के लिए एक सक्रिय बेस प्रीपेड प्लान आवश्यक है। ₹495 और ₹545 प्लान्स पूर्ण प्रीपेड पैक हैं, जिनमें डेटा, वॉयस कॉल, SMS, और OTT सेवाओं के साथ JioGames Cloud एक्सेस शामिल है। बता दें, JioGames Cloud एक क्लाउड-आधारित गेमिंग प्लेटफॉर्म है, जो उपयोगकर्ताओं को स्मार्टफोन, PC, और Jio सेट-टॉप बॉक्स पर बिना किसी हार्डवेयर की आवश्यकता के हाई-क्वालिटी गेम्स खेलने की सुविधा प्रदान करता है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।