मारुति ने लॉन्च की नई SUV कार Victoris, जानिए कीमत और फीचर्स

2110

मारुति सुजुकी ने 3 सितंबर को भारत में अपनी नई मिड-साइज एसयूवी ‘विक्टोरिस’ (Maruti Suzuki Victoris SUV) को पेश की। कंपनी ने अभी इसकी कीमत नहीं बताई है। फिलहाल कंपनी ने इसे केवल शोकेस किया है और इसकी कीमतों की घोषणा अभी नहीं की गई है। यह नई एसयूवी ग्राहकों के लिए 6 अलग-अलग ट्रिम वेरिएंट्स में उपलब्ध कराई जाएगी।

Maruti Suzuki Victoris SUV LXI, VXI, ZXI, ZXI(O), ZXI+ और ZXI+(O)। बेसिक वैरिएंट LXI से लेकर टॉप ZXI+(O) तक, हर लेवल पर फीचर्स बढ़ते जाएंगे। CNG और हाइब्रिड ऑप्शन्स चुन सकते हैं, जो इसे बजट-फ्रेंडली बनाते हैं। यह ग्रैंड विटारा से इंस्पायर्ड है, लेकिन इसका डिजाइन इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-विटारा से लिया गया है।  कीमत अभी तय नहीं लेकिन एक अनुमान के मुताबिक, 20 लाख से शुरुआत होगी।

नई Maruti Suzuki Victoris SUV ग्राहकों को बेहतरीन आराम और एडवांस टेक्नोलॉजी का अनुभव देती है। इसमें 8-वे एडजस्टेबल वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, सनरूफ, और 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें ऑटो एलेक्सा वॉइस असिस्टेंट विद AI, सुजुकी कनेक्ट के 60+ कनेक्टेड कार फीचर्स, और 8-स्पीकर सराउंड साउंड सिस्टम जैसी खूबियाँ शामिल हैं, जो ड्राइविंग को और भी प्रीमियम बनाती हैं।

इंटीरियर की बात करें तो डैशबोर्ड टेक-फोकस्ड है, जिसमें 10.25-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील है। यह 5-सीटर कैबिन देती है, जिसमें फैमिली के लिए काफी स्पेस है। लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, एम्बिएंस लाइटिंग और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स इसे कम्फरटेबल बनाते हैं।

Maruti Suzuki Victoris SUV के तीन तरह ऑप्शन में मिलेंगे इंजन

  • माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल: 1.5-लीटर 4-सिलेंडर इंजन, जो 103hp पावर देता है। यह 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। ऑटोमैटिक वर्जन में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का ऑप्शन भी है, जो इसे ऑफ-रोड के लिए तैयार बनाता है।
  • स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड: 1.5-लीटर 3-सिलेंडर सेटअप, जो 116hp पावर देता है। यह ई-सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आता है, जो बेहतर माइलेज और स्मूथ ड्राइविंग देगा।
  • पेट्रोल-सीएनजी: 1.5-लीटर इंजन का CNGवर्जन, जो 89hp पावर देता है। यह 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ है और अंडरबॉडी CNGटैंक की वजह से बूट स्पेस फ्री रहता है।

ये सभी ऑप्शन्स फ्यूल-एफिशिएंट हैं, जो मारुति की खासियत है। डाइमेंशन्स की डिटेल्स अभी पूरी तरह कन्फर्म नहीं हैं, लेकिन यह मिड-साइज होने से ब्रेजा से बड़ी और ग्रैंड विटारा से कॉम्पैक्ट लगेगी।

Maruti Suzuki Victoris SUV फीचर्स
विक्टोरिस फीचर्स के मामले में टॉप क्लास है। इंफोटेनमेंट में 10.25-इंच टचस्क्रीन है, जो वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करती है। 8-स्पीकर साउंड सिस्टम डॉल्बी एटमॉस के साथ आता है, साथ ही कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

कम्फर्ट फीचर्स में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, 8-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, हेड्स-अप डिस्प्ले, कैबिन एयर फिल्टर और पावर्ड टेलगेट शामिल हैं। सेफ्टी की बात करें तो यह मारुति की पहली कार है जिसमें लेवल 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) है। स्टैंडर्ड फीचर्स में 6 एयरबैग्स, ABS विद EBD , ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट, हिल होल्ड कंट्रोल और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज हैं। हायर वैरिएंट्स में 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) है। इस कार को भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।