अब WhatsApp पर कहिए ‘Imagine me…फिर देखिए कमाल, Meta ने लॉन्च किया नया फीचर

Meta का यह फीचर आपके चेहरे की मल्टी-एंगल तस्वीरें लेकर एक बार के सेटअप के बाद AI से आपकी कई स्टाइल में इमेज बनाता है।

685

एक साल पहले अमेरिका और कुछ चुनिंदा देशों में टेस्टिंग के बाद अब Meta ने भारत में भी अपना अनोखा और पर्सनलाइज़्ड AI इमेज जेनरेशन फीचर ‘Imagine Me’ लॉन्च कर दिया है। ये फीचर बिल्कुल फ्री है। WhatsApp, Instagram,  Messenger और Meta AI ऐप पर अब भारतीय यूज़र्स भी खुद को 90s रॉकस्टार, चंद्रयान मिशन के यात्री या मुग़लकाल के दरबारी की तरह देख सकते हैं वो भी एक क्लिक में।

हालांकि एंड्रॉयड डिवाइसों पर यह फीचर उपलब्ध है, लेकिन iOS डिवाइसों पर अभी तक यह नजर नहीं आया है। मेटा की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक तारीख साझा नहीं की गई है।

क्या है Imagine Me और कैसे काम करता है?
Meta का यह फीचर आपके चेहरे की मल्टी-एंगल तस्वीरें लेकर एक बार के सेटअप के बाद AI से आपकी कई स्टाइल में इमेज बनाता है। आप बस Meta AI से चैट में टाइप करें “Imagine me as a Bollywood hero” या “Imagine me in space” और कुछ ही सेकेंड में आपकी AI जनरेटेड इमेज तैयार। Mark Zuckerberg ने खुद इसकी ग्लोबल लॉन्च पर AI से अपनी तस्वीरें ग्लैडिएटर और बॉयबैंड सिंगर के रूप में बनवाई थीं।

कैसे करें इस्तेमाल Imagine Me फीचर

  • WhatsApp, Instagram या Meta AI ऐप खोलें और Meta AI से चैट शुरू करें।
  • चैट बॉक्स में टाइप करें: Imagine me as a Bollywood hero या Imagine me on the moon
  • Meta AI पहली बार आपका चेहरा स्कैन करने के लिए इजाज़त मांगेगा।
  • आपको अलग-अलग एंगल से अपना चेहरा दिखाना होगा ताकि AI प्रोफाइल बना सके।

  • ये सेटअप सिर्फ एक बार करना होता है।
  • अब आप कभी भी टाइप कर सकते हैं: Imagine me as a king या Imagine me in a sci-fi world
  • Meta AI तुरंत आपकी उसी रूप में एक शानदार इमेज बना देगा।
  • हर बार नया अवतार ट्राय कर सकते हैं — बिना दोबारा चेहरा स्कैन कराए।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

क्या यूजर प्राइवेंसी को होगा नुकसान

  • यह फीचर केवल आपके चेहरे पर काम करेगा। आप किसी और व्यक्ति की तस्वीर जेनरेट नहीं कर सकते।
  • एक बार सेटअप पूरा हो जाने के बाद, दोबारा सेटअप या किसी दूसरे व्यक्ति को जोड़ने का विकल्प नहीं होगा।
  • फीचर से जो भी इमेज बनती है वह हाइपर-रियलिस्टिक नहीं होती, जिससे किसी असली फोटो से भ्रम की संभावना नहीं रहती।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।