Google Gemini में लॉन्च हुआ Nano Banana 2, जानिए कैसे AI फोटो बनाना हुआ और भी आसान

161

Google ने अपना अब तक का सबसे तेज और एडवांस AI इमेज जनरेशन मॉडल Nano Banana 2 लॉन्च कर दिया है। कंपनी के CEO Sundar Pichai ने इसे गूगल का “अब तक का सबसे बेहतरीन इमेज मॉडल” बताया है। गूगल ने बताया कि Nano Banana 2 को Gemini ऐप, गूगल सर्च एआई मोड, लेंस, एआई स्टूडियो और जेमिनी API के लिए रिलीज किया गया है।

यह गूगल ऐडस कैंपेन एसेट सजेशन, Vertex AI के लिए डिफॉल्ड इमेज मॉडल के तौर पर काम करेगा। इसके अलावा कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि एआई मॉडल में कंटेंट वेरिफिकेशन को पहले से बेहतर किया गया है। इसमें SynthID वाटरमार्क और एआई जेनरेटेड मीडिया जैसे क्रेडेंशियल्स दिखाई देंगे।

गूगल ने पिछले साल अगस्त में पहली बार अपना इमेज जनरेशन मॉडल ‘नैनो बनाना’ लॉन्च किया था, जो अपनी हाई-रेजोल्यूशन फोटो के लिए काफी पॉपुलर हुआ। इसके बाद नवंबर में एडवांस इमेज जनरेशन के लिए ‘नैने बनाना प्रो’ मॉडल लाया गया। इसे प्रोफेशनल स्टूडियो क्वालिटी इमेज के लिए डिजाइन किया गया था।

अब नैनो बनाना 2 के साथ कंपनी ने रफ्तार और इंटेलिजेंस को मिलाकर एक ऐसा टूल तैयार कर लिया है जो आम यूजर्स और प्रोफेशनल्स दोनों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं आइए जानते हैं इसके 4 बड़े इस्तेमाल…

ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छाया Nano Banana ट्रेंड, ऐसे बनाएं अपना 3D मिनी फिगर मुफ्त में

पुरानी फोटो को नया लुक: अब अपनी पुरानी तस्वीर का बैकग्राउंड बदलना आसान हो गया है। Nano Banana 2 में ‘Face Consistency’ फीचर है, जिससे चेहरा वही रहता है और सिर्फ कपड़े, हेयरस्टाइल या लोकेशन बदली जा सकती है।

कैसे करें: फोटो अपलोड करें और लिखें…’मेरा चेहरा वही रखें, लेकिन मुझे पहाड़ों के बैकग्राउंड में फॉर्मल सूट पहने दिखाएं।’ (Keep my face the same, but show me wearing a formal suit with a mountain background.) AI कुछ ही सेकंड में नई इमेज तैयार कर देगा।

बच्चों की पढ़ाई और स्कूल प्रोजेक्ट्स में मदद: अब इंटरनेट पर सही डायग्राम ढूंढने की जरूरत नहीं। यह टूल 4K क्वालिटी में इन्फोग्राफिक्स बना सकता है वो भी आपकी पसंद की भाषा में।

कैसे करें: Google Gemini ऐप में लिखें- ‘सौर मंडल का 4K चार्ट बनाएं जिसमें सभी ग्रहों के नाम हिंदी में हों।’ या
‘वॉटर साइकिल का 4K इन्फोग्राफिक बनाओ, साफ हिंदी लेबल के साथ।’ AI पढ़ने लायक टेक्स्ट और रियलिस्टिक लाइटिंग के साथ नई इमेज बना देगा।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

सोशल मीडिया के लिए यूनिक स्टिकर और DP: अब ऐसे मीम्स और स्टिकर बना सकते हैं जो कहीं और नहीं मिलेंगे।

कैसे करें: Gemini ऐप में लिखें – ‘चश्मा पहने कुत्ते की फनी फोटो बनाओ जो समोसा खा रहा हो।’ AI तुरंत मजेदार और यूनिक इमेज बना देगा।

छोटे बिजनेस के लिए फ्री ग्राफिक डिजाइनर: अगर आप छोटा बिजनेस चलाते हैं और सोशल मीडिया पोस्ट बनानी है, तो अब महंगे डिजाइनर की जरूरत नहीं।

कैसे करें: अपने प्रोडक्ट की फोटो अपलोड करें और लिखें- ‘इस जूते की फोटो को स्टाइलिश शोरूम बैकग्राउंड में रखें और ऊपर 50% डिस्काउंट लिख दें।’ कुछ ही सेकंड में प्रमोशनल पोस्ट तैयार।

बता दें, गूगल नैनो बनाने को अपने पूरे इकोसिस्टम में जोड़ रहा है। यूजर्स इसका इस्तेमाल जेमिनी एप , गूगल सर्च के AI मोड, गूगल लेंस और गूगल के ‘फ्लो’ वीडियो टूल में कर सकेंगे। इससे ग्राफिक डिजाइनिंग और फोटो एडिटिंग का काम हर किसी के लिए आसान हो जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।