UK बेस्ड टेक कंपनी नथिंग ने अपना सबसे पावरफुल स्मार्टफोन नथिंग फोन (3) भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे प्रीमियम सेगमेंट में 79,999 रुपए की शुरुआती कीमत में उतारा है। ये कंपनी का अब तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन है। इसके साथ कंपनी ने नथिंग हेडफोन (1) भी पेश किया है।
नथिंग फोन (3) को भारत में 12GB रैम और 16GB रैम के साथ दो वैरिएंट्स में पेश किया गया है। इसकी सेल 15 जुलाई से शुरू होगी। स्पेशल लॉन्च ऑफर तहत मोबाइल की प्री-बुक करने पर 14,999 रुपए का नथिंग ईयर फ्री मिलेगा। इसी तरह प्री-बुकिंग करने वाले लोगों को नथिंग फोन (3) पर 1 साल की एक्स्ट्रा एक्सटेंडेड वारंटी प्राप्त होगी। यह नया नथिंग फोन 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकेगा।
क्या नया कर रहा है नथिंग फोन 3
Nothing इस बार True Flagship रणनीति के साथ वापसी कर रहा है। प्राथमिक बदलाव में प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी, AI सॉफ्टवेयर फीचर्स, और दीर्घकालिक अपडेट गारंटी शामिल है — ताकि इसे Samsung, Google, iphone और OnePlus जैसी ब्रांड्स की सीधी टक्कर मिल सके।

नथिंग फोन (3): स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: नथिंग फोन (3) में 1260×2800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की 1.5k डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन फ्लैक्सिबल एमोलेड पर बनी है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट देती है। मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसकी सुरक्षा के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की लेयर दी गई है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर, 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप लेंस और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस शामिल है। नथिंग ने फोन के फ्रंट कैमरा को भी एडवांस बनाया है। यह 50MP का सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरा से भी 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
परफॉर्मेंस: नथिंग फोन (3) स्मार्टफोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8S जेन 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह मोबाइल CPU में 3.0GHz से लेकर 3.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम: स्मार्टफोन एंड्रॉएड 15 पर बेस्ड नथिंग OS 3.5 पर काम करता है। कंपनी का कहना कि सितंबर तक इसे एंड्रॉएड 16 की अपडेट मिल जाएगी। गौरतलब है कि स्मार्टफोन को खरीदने पर 5 जनरेशन की एंड्रॉयड OS अपग्रेड और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी।
बैटरी: पावर बैकअप के लिए कंपनी ने नथिंग फोन (3) के इंडियन मॉडल में 5500mAh बैटरी दी गई है, जबकि ग्लोबल मार्केट में इसे 5150mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है।
Phone (3) with 50 MP periscope lens.
Built for creators. pic.twitter.com/USmnNb7yQY
— Nothing (@nothing) June 26, 2025
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































