अब NRI भी कर सकेंगे भारत में UPI पेमेंट, बिना भारतीय सिम कार्ड के, जानिए कैसे?

इस नई सुविधा के तहत, चुनिंदा देशों में रह रहे एनआरआई अब अपने स्थानीय मोबाइल नंबर को UPI से लिंक कर सकते हैं।

570

भारत सरकार और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NRI UPI update) ने प्रवासी भारतीयों (NRIs) के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। अब भारत के बाहर रहने वाले भारतीय नागरिक बिना भारतीय सिम कार्ड के भी UPI पेमेंट कर सकेंगे। वे अपने अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबर (International Mobile Numbers) के साथ भारत में डिजिटल ट्रांजैक्शन कर पाएंगे।

क्या है नया नियम?
इस नई सुविधा के तहत, चुनिंदा देशों में रह रहे एनआरआई अब अपने स्थानीय मोबाइल नंबर को UPI से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें भारतीय बैंक खाते से जुड़ा रहना होगा, लेकिन मोबाइल नंबर भारतीय होना जरूरी नहीं रहेगा।

कौन-कौन से देश शामिल हैं?

फिलहाल यह सुविधा कुछ प्रमुख देशों के लिए शुरू की गई है, जैसे:

  • अमेरिका (USA)

  • यूनाइटेड किंगडम (UK)

  • सिंगापुर

  • ऑस्ट्रेलिया

  • कनाडा

  • ओमान, कुवैत, कतर, UAE (जल्द विस्तारित होने की उम्मीद)

ये भी पढ़ें: Shubman Gill: शुभमन गिल ने दोहरा शतक जड़ा, जानें इंग्लैंड में कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़े?  

इससे फायदा क्या होगा?

  1. भुगतान में आसानी: NRI अब भारत में रहने वाले परिजनों, व्यापार भागीदारों या सर्विस प्रोवाइडर्स को आसानी से पैसा भेज सकेंगे।

  2. इंटरनेशनल ट्रैवल में सहूलियत: भारत यात्रा के दौरान बिना नया सिम कार्ड लिए UPI भुगतान करना संभव होगा।

  3. डिजिटल इंडिया को बढ़ावा: यह कदम भारत के ग्लोबल डिजिटल पेमेंट्स नेटवर्क को और मजबूत करेगा।

NPCI का क्या कहना है?
NPCI के अनुसार, इस निर्णय का उद्देश्य उन प्रवासी भारतीयों को सुविधा देना है जो अक्सर भारत आते हैं या जिनकी भारत में आर्थिक भागीदारी रहती है। यह फीचर “UPI Global” पहल का हिस्सा है, जिससे भारत के डिजिटल पेमेंट्स सिस्टम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिल रही है।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

UPI के NRIs के लिए जरुरी शर्ते
आपके पास भारतीय बैंक अकाउंट होना चाहिए (NRE/NRO खाता भी चलेगा)। बैंक को UPI सिस्टम से जुड़ा होना चाहिए। आपके पास अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबर होना चाहिए, जो UPI-सपोर्टेड देश से हो। आपका मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर्ड होना चाहिए।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।