आपकी सेल्फी से आपकी लोकेशन का पता लगा सकता है यह AI टूल, जानें कैसे करता है काम?

110

क्नोलॉजी की दुनिया तेजी से बदल रही है। आज ऐसे एआई टूल सामने आ चुके हैं जो कुछ साल पहले तक नामुमकिन लगते थे। लेकिन हर नई टेक्नोलॉजी अपने साथ कुछ खतरे भी लेकर आती है। इन दिनों एक ऐसा ही एआई टूल चर्चा में है, जो सिर्फ एक फोटो देखकर उसकी सटीक लोकेशन का पता लगा सकता है।

इस टूल का नाम है GeoSpy AI। यह किसी भी तस्वीर में दिखाई दे रही बिल्डिंग, सड़क, गली, पेड़, साइनबोर्ड या आसपास के माहौल का विश्लेषण करके यह अंदाजा लगा सकता है कि फोटो कहां ली गई है। खास बात यह है कि इसे फोटो के साथ जुड़े लोकेशन डेटा या मेटाडेटा की जरूरत नहीं होती। यानी अगर आपने सोशल मीडिया पर एक साधारण सी सेल्फी भी पोस्ट की है और उसमें थोड़ा-सा बैकग्राउंड नजर आ रहा है, तो यह टूल उस जगह की पहचान कर सकता है।

बताया जा रहा है कि कई मामलों में यह टूल बेहद सटीक लोकेशन बताने में सफल रहा है। यही वजह है कि इसे लेकर प्राइवेसी से जुड़ी चिंताएं बढ़ रही हैं।

ये भी पढ़ें: ChatGPT ने लॉन्च किए सिक्योरिटी फीचर, अब यूजर्स का डेटा रहेगा ज्यादा सुरक्षित, जानें कैसे?

हालांकि यह टूल नया नहीं है। इसे मूल रूप से जांच एजेंसियों की मदद के लिए तैयार किया गया था। अमेरिका के कई राज्यों में पुलिस इसका इस्तेमाल कर रही है। कंपनी का दावा है कि यह तकनीक दुनियाभर में 10,000 से ज्यादा मामलों को सुलझाने में सहायक रही है। खासकर ऐसे मामलों में, जहां जांच एजेंसियों के पास सिर्फ एक तस्वीर ही सुराग के तौर पर होती है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी तकनीक अगर आम लोगों तक आसानी से पहुंच गई तो इसका गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। सोशल मीडिया से किसी की तस्वीर लेकर उसकी लोकेशन ट्रैक करना उसकी निजता के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या हमें सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते समय ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए? टेक्नोलॉजी जहां सुविधाएं दे रही है, वहीं हमें अपनी डिजिटल सुरक्षा को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।