टाटा मोटर्स ने आज (3 जून) को भारतीय बाजार में मिड साइज इलेक्ट्रिक SUV हैरियर ईवी (TATA Harrier EV) को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने हैरियर ईवी को 3 वैरिएंट- एडवेंचर, फियरलेस और एम्पावर्ड में पेश किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 21.49 लाख है। बुकिंग 2 जुलाई से शुरू होगी। टाटा कार के बैटरी पैक के साथ लाइफ टाइम और अनलिमिटेड वारंटी दे रही है। इसके अलावा, 4 साल तक फ्री कनेक्टेड कार टेक्नीक भी मिलेगी।
कंपनी के मुताबिक, कार में ऑल व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ कई ऑफरोडिंग मोड्स मिलेंगे। इनमें 360 डिग्री कैमरा के साथ ट्रांसपेरेंट मोड, बूस्ट मोड और रॉक क्रॉल मोड जैसे ऑफ-रोडिंग फीचर्स शामिल हैं। वहीं, सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग के साथ एडवांस ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम के 22 लेवल-2 फीचर्स मिलेंगे।
ये भी पढ़ें: Stock Market: आज के शेयर बाजार में 4 हॉट स्टॉक्स, जो बना सकते हैं आपका दिन
Tata Harrier EV डिज़ाइन और एक्सटीरियर
तत्व | विवरण |
---|---|
ग्रिल | क्लोज्ड EV-स्टाइल फ्रंट ग्रिल |
हेडलाइट्स | स्लीक एलईडी DRLs और प्रोजेक्टर यूनिट्स |
टेललाइट्स | कनेक्टेड एलईडी टेललाइट डिज़ाइन |
अलॉय व्हील्स | एयरोडायनामिक डिजाइन के साथ |
बैजिंग | EV बैजिंग फ्रंट, साइड और रियर पर |
कलर ऑप्शन्स | Pristine White, Oxide, Grey, Nainital Nocturne, Black |
Tata Harrier EV फीचर्स
फीचर | विवरण |
---|---|
टचस्क्रीन डिस्प्ले | 14.5 इंच QLED इंफोटेनमेंट स्क्रीन |
डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर | 10.25 इंच फुल डिजिटल |
क्लाइमेट कंट्रोल | डुअल-जोन, एयर प्यूरीफायर के साथ |
सीट्स | वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रिक अजस्टमेंट |
सनरूफ | वॉयस कमांड कंट्रोल पैनोरमिक सनरूफ |
एम्बियंट लाइटिंग | 64 कलर विकल्प के साथ |
कनेक्टिविटी | Tata iRA 2.0, Alexa, OTA अपडेट्स, इन-बिल्ट ऐप्स |
वॉइस असिस्टेंस | हिंदी और अंग्रेजी में सपोर्ट |
Tata Harrier EV सुरक्षा व टेक्नोलॉजी
फीचर | विवरण |
---|---|
ADAS लेवल | लेवल 2 |
सेफ्टी टेक्नोलॉजी | Lane Keep Assist, AEB, Blind Spot Alert, Adaptive Cruise |
एयरबैग्स | कुल 7 एयरबैग्स |
कैमरा | 360 डिग्री व्यू कैमरा |
ब्रेकिंग सिस्टम | ABS, EBD, ESC, हिल डिसेंट कंट्रोल |
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Tata Harrier EV स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन | विवरण |
---|---|
बैटरी ऑप्शन्स | 65 kWh (RWD), 75 kWh (AWD) |
मोटर पावर | अधिकतम 396 hp |
टॉर्क | 504 Nm |
रेंज (MIDC) | 627 किमी |
वास्तविक रेंज (अनुमानित) | 480 – 505 किमी |
एक्सेलेरेशन | 0-100 किमी/घंटा – 6.3 सेकंड |
चार्जिंग | 120kW DC फास्ट चार्जर से 25 मिनट में 20%-80% |
ड्राइव मोड्स | Eco, City, Sport |
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।