Meta ने अपने नए AI Voice Translation फीचर के जरिए Instagram Reels और Facebook Video कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बड़ा तोहफा दिया है। अब क्रिएटर्स अपने वीडियो को इंस्टैंटली दूसरी भाषाओं में डब कर पाएंगे। इसका मतलब है कि अगर आपने किसी Reel को इंग्लिश में शूट किया है।
Meta AI उसे रियल-टाइम में हिंदी, स्पेनिश या दूसरी सपोर्टेड भाषाओं में बदल देगा वो भी आपकी ही आवाज़ के टोन और स्टाइल में। कंपनी का कहना है कि यह फीचर Language Barriers को तोड़ेगा और दुनिया भर के क्रिएटर्स को One Reel Multiple Audiences का फायदा देगा।
क्या है Meta का AI Voice Translation फीचर?
- Meta AI अब सिर्फ टेक्स्ट ट्रांसलेशन तक सीमित नहीं है, बल्कि वीडियो कंटेंट को ऑटोमैटिक डब कर सकता है।
- यह टूल आपके वॉयस पैटर्न को स्कैन करता है और फिर दूसरी भाषा में नेचुरल-साउंडिंग डब जनरेट करता है।
- डबिंग इतनी क्लीन है कि ऐसा लगेगा जैसे आपने खुद ही उस भाषा में वीडियो रिकॉर्ड किया है।
ये भी पढ़ें: Google Pixel 10 Series Price & Specs: कौन-सा मॉडल है आपके लिए बेस्ट? जानिए यहां

कैसे काम करेगा AI Voice Translation
जब भी कोई यूज़र Instagram या Facebook पर Reel अपलोड करता है, तो शेयरिंग मेन्यू में Translate your voice with Meta AI का नया ऑप्शन दिखाई देगा।
-
Instagram पर यह फीचर सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध है (जहां-जहां सपोर्टेड है)।
-
वहीं Facebook पर फिलहाल यह केवल उन अकाउंट्स के लिए एक्टिव है जिनके 1,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
एक बार ऑप्शन ऑन करने के बाद, क्रिएटर अपनी पसंद के अनुसार ट्रांसलेशन सेटिंग्स चुन सकता है और Meta AI उसी वीडियो को दूसरी भाषा में डब कर देता है।
क्रिएटर्स को क्या फायदा होगा?
- अब अलग-अलग ऑडियंस के लिए अलग से वीडियो बनाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
- एक ही वीडियो कई भाषाओं में डब होकर ग्लोबल रीच दिला सकता है।
- ब्रांड्स और इंफ्लुएंसर्स के लिए ये फीचर एंगेजमेंट और मोनेटाइजेशन बढ़ाने का गेमचेंजर साबित हो सकता है।
कौन-सी भाषाओं में होगा सपोर्ट? फिलहाल Meta इस फीचर को कुछ चुनिंदा भाषाओं में टेस्ट कर रहा है। इनमें शामिल हैं:
- English
- Hindi
- Spanish
- Portuguese
- French
आने वाले समय में कंपनी इसका दायरा और बढ़ाने वाली है।

कैसे इस्तेमाल करें Meta AI Voice Dubbing?
- Reel शूट या अपलोड करें।
- “AI Dubbing” ऑप्शन सेलेक्ट करें।
- ट्रांसलेशन के लिए भाषा चुनें।
- Meta AI ऑटोमैटिक आपकी आवाज़ में दूसरी भाषा का डब तैयार कर देगा।
- आप चाहे तो डब्ड वर्जन और ओरिजिनल वर्जन दोनों शेयर कर सकते हैं।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































