ऐसा क्या है Vivo के नए फोल्डेबल फोन vivo X Fold 5 में, जिसकी कीमत 1.5 लाख रुपये, जानें सबकुछ

Vivo X Fold 5 के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है।

614

Vivo ने भी अपना फोल्डेबल फोन vivo X Fold 5 को भारत में लॉन्च कर दिया है। वीवो का यह पहला फोल्डेबल फोन है, जिसे भारतीय बाजार में उतारा गया है। कंपनी ने इसकी कीमत 1.5 लाख रुपये रखी है। Vivo X Fold 5 को कंपनी ने एक ही स्टोरेज वेरिएंट – 16GB रैम + 512GB में पेश किया है। इसके साथ ही वीवो X200 FE भी लॉन्च किया। वीवो का यह फोन आने वाले दिनों में Samsung की टेंशन बढ़ा सकता है।

यह फोन 30 जुलाई से ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart, Amazon और कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोल्डेबल फोन की खरीद पर 15,000 रुपये तक का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा।

इसके अलावा पुराना फोन एक्सचेंज कराने पर 15,000 रुपये तक का बोनस मिलेगा। कंपनी इस फोन के साथ 1 साल की एक्टेंडेड वारंटी और Vivo TWS 3e फ्री में ऑफर कर रही है। वीवो के इस फोल्डेबल फोन की कीमत 1,49,999 रुपये है।

ये भी पढ़ें: Vivo X200 FE भारत में लॉन्च, मिलेगी 6500mAh की दमदार बैटरी और AI फीचर्स, जानें कीमत

क्या है फीचर्स Vivo X Fold 5 के
डिस्प्ले:
Vivo X Fold 5 में 8.03 इंच का मेन फोल्डेबल डिस्प्ले मिलता है। वहीं, इसमें 6.53 इंच का कवर डिस्प्ले मिलेगा। ये दोनों डिस्प्ले AMOLED पैनल के साथ आते हैं। फोल्डेबल स्क्रीन का रेजलूशन 2480 x 2200 पिक्सल है। वहीं, इसके कवर डिस्प्ले का रेजलूशन 2748 x 1172 पिक्सल है। ये दोनों ही डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करते हैं। साथ ही, इनकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक की है।

प्रोसेसर और बैटरी: यह फोल्डेबल फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसमें 16GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह Android 15 पर बेस्ड FountouchOS पर काम करता है। इसमें कंपनी ने 6,000mAh की दमदार बैटरी दी है। इसके साथ 80W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

कैमरा: Vivo X Fold 5 के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह 100X हाइपरजूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके कवर और मेन डिस्प्ले में 20MP का कैमरा मिलता है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।