चीनी कंपनी वीवो ने आज (14 जुलाई) भारतीय बाजार में नया कॉम्पैक्ट और यूनिक स्मार्टफोन वीवो X200 FE (Vivo X200 FE 5G ) लॉन्च कर दिया है। कीमत की बात करें तो, 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले वीवो X200 FE 54,999 रुपये, 16GB रैम + 512GB स्टोरेज 59,999 रुपये है। वीवो ने अपने इस फोन को तीन कलर ऑप्शन- Amber Yellow, Frost Blue और Luxe Grey में उतारा है। इस फोन के साथ कंपनी ने भारत में अपना फोल्डेबल फोन Vivo X Fold 5 भी पेश किया है।
फोन को गूगल जेमिनी असिस्टेंट, AI कैप्शन, सर्किल-टू-सर्च, लाइव टेक्स्ट, AI डॉक्युमेंट टूल्स, स्मार्ट कॉल असिस्टेंट और AI मैजिक मूव जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स के साथ उतारा गया है।
फोन की पहली सेल 23 जुलाई को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के साथ-साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर पर आयोजित की जाएगी। इस फोन की खरीद पर 6,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा।
| विशेषता | विवरण |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.31‑इंच Zeiss‑Master Colour AMOLED, 1.5K (1216 × 2640), 120 Hz, 5,000 nits पीक ब्राइटनेस |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 9300+ (4+4 ऑल-बीग‑कोर, 3.4 GHz), 4 nm, Immortalis‑G720 MC12 GPU |
| RAM & स्टोरेज | LPDDR5X RAM — 12/16 GB; UFS 3.1 स्टोरेज — 256/512 GB |
| कैमरा सिस्टम | ट्रिपल रियर: 50 MP Sony IMX921 (OIS), 50 MP periscope (3× OIS), 8 MP ultra-wide; 50 MP फ्रंट कैमरा |
| बैटरी & चार्जिंग | 6,500 mAh, 90 W फास्ट चार्ज; ~10 मिनट चार्ज में लगभग 3 घंटे वीडियो प्लेबैक |
| सुरक्षा & बिल्ट‑इन कप्तान | इन‑डिस्प्ले ऑपटिकल फिंगरप्रिंट, IP68+IP69 वाटर/डस्ट रेजिस्टेंस |
| आकार | 150.83 × 71.76 × 7.99 mm, वजन 186 g |
| OS & कनेक्टिविटी | Android 15 आधारित Funtouch OS 15; 5G, Wi‑Fi, ब्लूटूथ 5.4, NFC, USB‑C, GPS (Beidou, GLONASS, Galileo, QZSS) |
डिस्प्ले: वीवो X 200 FE स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.31-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स और रेजोल्यूशन 1216 x 2640 पिक्सल है।
मेन कैमरा: फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए स्मार्टफोन में ZEISS ऑप्टिक्स के साथ ट्रिपल कैमरा दिया जा रहा है। इसमें मेन कैमरा 50MP सोनी IMX921 के साथ 50MP Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है।
सेल्फी कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो X 200 FE में 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है।
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम : कंपनी ने कंफर्म किया है कि वर्किंग के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ चिपसेट मिलेगा, जो एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड फनटच OS पर रन करेगा।
बैटरी और चार्जिंग : बैटरी को लेकर कंपनी ने कहा है कि स्मार्टफोन में 6500mAh की बैटरी मिलेगी। इसे चार्ज करने के लिए 90W का चार्जर मिलेगा। वीवो लैब रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बार फुल चार्ज करने पर स्मार्टफोन में 25.44 घंटे तक युट्यूब और 9.5 गेमिंग का एक्सपीरियंस लिया जा सकता है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































