WhatsApp ने लॉन्च किया नया फीचर्स, अब कर सकेंगे 19 भाषाओं में चैट, जानिए कैसे?

वॉट्सएप एंड्रॉइड यूजर्स को 6 भाषाओं (अंग्रेजी, हिंदी, स्पेनिश, पुर्तगाली, रूसी और अरबी) में सपोर्ट मिलेगा, जबकि iOS यूजर्स 19 भाषाओं में मैसेज ट्रांसलेट कर पाएंगे।

497

मेटा ने वॉट्सएप यूजर्स (whatsapp translation feature) के लिए बड़ा बदलाव किया है। अब आप अलग-अलग भाषाओं में आने वाले मैसेज को तुरंत अपनी भाषा में पढ़ सकेंगे। पर्सनल चैट, ग्रुप चैट या चैनल अपडेट्स सब जगह यह सुविधा काम करेगी। शुरुआत में एंड्रॉइड यूजर्स को 6 भाषाओं (अंग्रेजी, हिंदी, स्पेनिश, पुर्तगाली, रूसी और अरबी) में सपोर्ट मिलेगा, जबकि iOS यूजर्स 19 भाषाओं में मैसेज ट्रांसलेट कर पाएंगे।

खास बात यह है कि एंड्रॉयड पर चाहें तो पूरी चैट थ्रेड के लिए ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन ऑन कर सकते हैं, जिससे हर मैसेज अपने आप ट्रांसलेट हो जाएगा। भारत जैसे मल्टीलिंगुअल देश में यह फीचर बेहद कारगर साबित हो सकता है।

कैसे इस्तेमाल करें

  • किसी भी मैसेज को लॉन्ग-प्रेस करें।
  • “Translate” बटन पर टैप करें।
  • अपनी पसंद की भाषा डाउनलोड कर लें।
  • इसके बाद उस भाषा में आने वाले मैसेज तुरंत आपकी भाषा में दिखेंगे। अब अलग से ट्रांसलेशन ऐप्स इस्तेमाल करने या मैसेज कॉपी-पेस्ट करने की जरूरत नहीं रहेगी।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

Whatsapp क्या-क्या लाया है?

  • स्टेटस में विज्ञापन: यूजर जब स्टेटस देखेंगे तो कुछ बिजनेस वाले विज्ञापन भी नजर आएंगे। इन विज्ञापनों पर टैप करके सीधे बिजनेस अकाउंट से चैट शुरू की जा सकेगी।

  • चैनल सब्सक्रिप्शन: कुछ चैनल्स अब पेड होंगे। इन चैनल्स को सब्सक्राइब करने वाले यूजर्स को एक्सक्लूसिव कंटेंट मिलेगा। ऐसे चैनल्स के नाम के आगे डायमंड आइकन दिखाई देगा।

  • प्रमोटेड चैनल्स: वॉट्सएप अब यूजर्स की रुचि के आधार पर नए चैनल्स सुझाएगा, जिससे क्रिएटर्स और बिजनेस ज्यादा लोगों तक पहुंच पाएंगे।

यूजर की प्राइवेसी सेफ रहेगी
वॉट्सएप का कहना है कि सभी ट्रांसलेशन आपके फोन पर ही होंगे। न तो कंपनी डेटा देखेगी और न ही उसे कहीं स्टोर करेगी। यह फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पॉलिसी के तहत काम करेगा, जिससे यूजर्स की पर्सनल चैट पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।