भारतीय मूल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर सोहम पारेख (Soham Parekh) इन दिनों तकनीकी दुनिया में चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं। उन पर आरोप है कि वे एक ही समय में तीन से पांच स्टार्टअप्स में काम कर रहे थे, जिसमें कई Y Combinator समर्थित कंपनियाँ भी शामिल थीं। यह मामला Playground AI के सह-संस्थापक सुहैल दोशी (Suhail Doshi) द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए खुलासे के बाद सामने आया जो अब तक चर्चा का विषय बना हुआ है।
हालांकि सोहम पारेख की ओर से इस मामले में कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सुहैल दोशी ने यह दावा किया है कि सोहम पारेख ने उन्हें निजी तौर पर मैसेज भेजकर पूछा – “क्या मैंने अपना करियर बर्बाद कर दिया है?”
सुहैल ने बताया कि सोहम पारेख उनके स्टार्टअप में शामिल हुए थे, लेकिन कुछ ही दिनों में उन्हें शक हुआ कि वे किसी और कंपनी के लिए भी समानांतर रूप से काम कर रहे हैं। आंतरिक जांच के बाद सामने आया कि पारेख एक साथ तीन से चार अमेरिकी स्टार्टअप्स में सक्रिय रूप से काम कर रहे थे, जिससे उन्हें कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा।
Probably 90% fake and most links are gone. pic.twitter.com/h9bnLc8Cwj
— Suhail (@Suhail) July 2, 2025
अन्य कंपनियों की प्रतिक्रियाएं
सुहैल की पोस्ट के बाद कई अन्य स्टार्टअप संस्थापकों ने भी सोशल मीडिया पर यही दावा किया कि Soham Parekh ने उनके साथ भी कुछ ऐसा ही किया। कुछ ने यह भी कहा कि वे पहले दिन से ही प्रोफेशनल नहीं लगे। इस तरह कुल मिलाकर पांच से अधिक स्टार्टअप्स ने Parekh को एक ही कारण से नौकरी से निकाल दिया।
ये भी पढ़ें: Crizac लिमिटेड का IPO आज से ओपन, जानिए इसके बारें में सबकुछ
PSA: there’s a guy named Soham Parekh (in India) who works at 3-4 startups at the same time. He’s been preying on YC companies and more. Beware.
I fired this guy in his first week and told him to stop lying / scamming people. He hasn’t stopped a year later. No more excuses.
— Suhail (@Suhail) July 2, 2025
सोशल मीडिया पर चर्चा
मामले ने टेक जगत में बहस को जन्म दे दिया है। LinkedIn और Reddit जैसे प्लेटफॉर्म पर Parekh के व्यवहार को लेकर सैकड़ों पोस्ट किए गए। एक तरफ जहां कुछ लोगों ने इसे फ्रॉड करार दिया, वहीं कुछ ने यह सवाल उठाया कि क्या रिमोट वर्क कल्चर में कंपनियों की सतर्कता पर्याप्त है?
लिंक्डइन Deedy Das ने लिखा – सोहम पारेख का नाम वायरल क्यों हो रहा है? क्योंकि वो एक साथ 5 से ज्यादा YC कंपनियों में जॉब कर रहा था, और ये तो सिर्फ शुरुआत है। असल कहानी कहीं बड़ी है। Reddit के एक यूजर की कहानी भी सामने आई है जो 5 जॉब्स करके हर साल $800K (करीब 6.5 करोड़ रुपये) कमा रहा है। Reddit का एक पॉपुलर कम्युनिटी है – r/overemployed — जहां 5 लाख से ज्यादा लोग ऐसे ही ‘मल्टी-एंप्लॉयमेंट’ हैक्स पर बात करते हैं। सच ये है कि हजारों सोहम पारेख अभी भी बाहर हैं, जिनके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है।
Soham Parekh कौन हैं?
सोहम पारेख ने मुंबई यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और इसके बाद अमेरिका के Georgia Institute of Technology से मास्टर्स किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने इंटरव्यूज़ में खुद को एक उच्च स्तर का इंजीनियर बताया था, लेकिन काम की गुणवत्ता और जवाबदेही पर सवाल खड़े हुए।
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

टेक इंडस्ट्री में भरोसे का संकट?
यह घटना अब सिर्फ Soham Parekh तक सीमित नहीं रह गई है। यह मामला अब व्यापक स्तर पर रिमोट वर्क और स्टार्टअप्स में भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहा है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि यह घटना आने वाले समय में स्टार्टअप्स को हायरिंग की प्रक्रिया और कड़ी बनाने पर मजबूर कर सकती है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































