iPhone यूजर्स खुश हो जाएं! iOS 26.3 में आ रहे हैं गजब के नए फीचर्स

271

आईफोन यूज़र्स के लिए एक बार फिर नया अपडेट आने वाला है। ऐप्पल (apple ios 26.3) ने हाल ही में iOS 26.3 का बीटा वर्जन पेश किया है, जिसमें कई मौजूदा फीचर्स को बेहतर बनाया गया है और कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले हफ्तों में यह अपडेट सभी यूज़र्स के लिए जारी कर दिया जाएगा। इस अपडेट के बाद आईफोन और एंड्रॉयड के बीच स्विच करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।

पिछले कुछ समय से ऐप्पल और गूगल मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि दोनों प्लेटफॉर्म्स के बीच डेटा ट्रांसफर को आसान बनाया जा सके। गूगल ने यह सुविधा अपने लेटेस्ट एंड्रॉयड बीटा अपडेट में पहले ही शामिल कर ली है और अब ऐप्पल भी इसी दिशा में कदम बढ़ा रही है। अपडेट के बाद यूज़र्स को सिर्फ आईफोन और एंड्रॉयड फोन को कनेक्ट करना होगा, जिसके बाद दोनों डिवाइसेज़ के बीच वायरलेस फाइल शेयरिंग संभव हो जाएगी।

थर्ड-पार्टी वियरेबल्स पर दिखेंगी नोटिफिकेशन
अब तक आईफोन से जुड़े थर्ड-पार्टी वियरेबल डिवाइसेज़ पर नोटिफिकेशन को लेकर कई समस्याएं सामने आती रही हैं। लेकिन iOS 26.3 में ऐप्पल इस परेशानी को दूर करने की तैयारी में है। नए अपडेट के साथ एक नोटिफिकेशन फॉरवर्डिंग फीचर मिलेगा, जिससे आईफोन पर आने वाले अलर्ट्स स्मार्टवॉच जैसे अन्य वियरेबल्स पर भी दिखाई देंगे। हालांकि शुरुआत में यह सुविधा कुछ चुनिंदा डिवाइसेज़ के लिए ही उपलब्ध होगी और सभी थर्ड-पार्टी वियरेबल्स तक पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

नए वॉलपेपर का मिलेगा ऑप्शन
iOS 26.3 अपडेट में आईफोन यूज़र्स को नए वॉलपेपर भी देखने को मिलेंगे। ऐप्पल ने वॉलपेपर सेक्शन में बदलाव करते हुए अब सामान्य वॉलपेपर और एस्ट्रोनॉमी वॉलपेपर को अलग-अलग कैटेगरी में रखा है। इसके साथ ही मौसम से जुड़े कुछ नए वॉलपेपर भी जोड़े गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनवरी के आखिर तक यह अपडेट सभी यूज़र्स के लिए जारी किया जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।