कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO UAN Generation) ने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) के आवंटन और एक्टिवेशन को लेकर बड़ा बदलाव किया है। 1 अगस्त 2025 से अब UAN का जनरेशन केवल आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) के जरिए UMANG ऐप पर ही किया जाएगा।
यह फैसला EPFO द्वारा 30 जुलाई 2025 को जारी एक सर्कुलर में लिया गया। हालांकि, विशेष मामलों में जैसे अंतरराष्ट्रीय कर्मचारियों या नेपाल-भूटान के नागरिकों के लिए पहले की तरह नियोक्ता के माध्यम से UAN जनरेट करने की प्रक्रिया जारी रहेगी।
UMANG ऐप में तीन सेवाएं शुरू
EPFO ने पहले 8 अप्रैल 2025 को एक सर्कुलर जारी किया था, जिसमें UMANG ऐप पर तीन नई सेवाएं शुरू करने की घोषणा की गई थी। ये सेवाएं फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के जरिए उपलब्ध हैं:
- UAN का आवंटन और एक्टिवेशन
- मौजूदा UAN के लिए एक्टिवेशन सुविधा
- फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए सक्रिय UAN की सेवाएं
इन सेवाओं का लाभ कर्मचारी स्वयं अपने मोबाइल फोन से ले सकते हैं, जिसके लिए नियोक्ता से संपर्क करने की आवश्यकता नहीं है।
ये भी पढ़ें: Highway Infrastructure IPO: हाइवे इंफ्रास्ट्रक्चर ने पहले ही दिन बटोरी सुर्खियां, 4 गुना सब्सक्रिप्शन
इन सुविधाओं का तुरंत मिलेगा लाभ
फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी का उपयोग करने वाले सदस्यों को आधार डाटा का सुनिश्चित और सटीक सत्यापन मिलेगा। साथ ही, UAN जनरेट होते ही उसका एक्टिवेशन भी स्वतः हो जाएगा, जिससे दोबारा एक्टिवेशन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
इससे ई-यूएएन कार्ड का पीडीएफ भी डाउनलोड किया जा सकेगा, जिसे सदस्य नियोक्ता को सौंप सकते हैं। UAN एक्टिवेट होने के बाद सदस्य EPFO की सेवाओं जैसे पासबुक देखना, KYC अपडेट करना, दावा सबमिट करना आदि का तुरंत लाभ ले सकेंगे।
ये भी पढ़ें: Aditya Infotech IPO: आदित्य इन्फोटेक का धमाकेदार डेब्यू , जिनको शेयर मिला हुए मालामाल
इन चीजों का होना अनिवार्य- EPFO की इन नई सुविधाओं का लाभ लेने के लिए सदस्यों के पास निम्नलिखित चीजें होना जरूरी है:
- मान्य आधार नंबर
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- Aadhaar Face RD App इंस्टॉल होना
यह कदम EPFO की डिजिटल पहल को और मजबूत बनाता है, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और आसान हो रही है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

कैसे करें UAN का आवंटन और एक्टिवेशन? नए नियम के अनुसार, EPFO सदस्य UMANG ऐप और Aadhaar Face RD App को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद निम्नलिखित चरणों का पालन कर UAN जनरेट किया जा सकता है:
- UMANG ऐप खोलें और “UAN Allotment and Activation” सेक्शन में जाएं।
- आधार नंबर, मोबाइल नंबर दर्ज करें और आधार सत्यापन के लिए सहमति बॉक्स पर क्लिक करें।
- OTP भेजने के लिए ‘Send OTP’ पर टैप करें।
- यदि मांगा जाए तो Aadhaar Face RD App इंस्टॉल करें।
- OTP दर्ज करें।
- सिस्टम जांचेगा कि आधार किसी मौजूदा UAN से लिंक है या नहीं।
- यदि लिंक है: सूचना दे दी जाएगी।
- यदि नहीं: फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया शुरू होगी।
- फेस ऑथेंटिकेशन के लिए:
- सहमति बॉक्स चेक करें।
- ‘Face Authentication’ पर टैप करें।
- कैमरे के जरिए फेस स्कैन होगा।
सिस्टम आधार से विवरण खींचकर नया UAN जेनरेट करेगा। - UAN रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए भेज दिया जाएगा।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।








































