दिनाँक 09-11-2025 को नवज्योति कॉलेज ऑफ स्पेशल एजूकेशन के बौद्धिक दिव्यांगता पाठ्यक्रम डिप्लोमा स्तर के प्रथम व द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं ने डॉ. इकबाल फिजियोथेरेपी चिकित्सालय , हनुमानगढ़ का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान चिकित्सक डॉ. इकबाल सिद्दीकी जी ने प्रशिक्षुओं को व्यक्ति व दिव्यांगजन के जीवन में फिजीयोथेरेपी के महत्व को बताया। फिजीयोथेरेपी से जुडी प्रत्येेक नवीन शोध व मशीनों के बारे में जानकारी प्रदान की साथ में फिजियोथेरेपी से गंभीर से गंभीर बिमारी जैसे सेरेबरल पालसी, सर्वाइकल, साइटिका,गठीया, फ्रोज़न शॉल्डर, लकवा, एवं दुर्घटनाग्रस्त अपंगता और सर्जिकल कमजोरी स्लीप डिस्क का ईलाज पुर्णता संभव किया जा सकता है से अवगत करवाया। संस्था डायरेक्टर डॉ पायल गुम्बर जी ने डॉ सिद्दीकी जी के इस योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान व धन्यवाद किया इस भ्रमण में पाठ्यक्रम कोर्स कॉर्डिनेटर श्रीमति ममता तिवारी, प्राध्यापक श्रीमति विभा शर्मा, नारायण दास पटेल, पंकज आदि मौजुद रहे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































