ट्रंप का नया टैरिफ वार: 1 अगस्त से 7 देशों पर लगेगा 30% तक शुल्क, देखें पूरी लिस्ट

भारत समेत सभी बिक्स (BRICS) देशों पर 10 प्रतिशत एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप ने ब्रिक्स देशों पर अमेरिकी डॉलर को कमजोर करने का आरोप लगाया।

508

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और आगामी चुनावों के प्रमुख प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर एक और बड़ा कदम उठाते हुए बुधवार को सात देशों को नए आयात शुल्क (टैरिफ) को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के तहत अल्जीरिया, ब्रुनेई, इराक, लीबिया, श्रीलंका, मोल्दोवा और फिलीपींस पर 20 से 30 प्रतिशत तक के टैरिफ लगाए जाएंगे। ये नए टैरिफ 1 अगस्त 2025 से प्रभावी होंगे।

ट्रंप ने जापान और दक्षिण अफ्रीका को भी नए टैरिफ रेट को लेकर चिट्ठियां भेजी थीं। डोनाल्ड ट्रंप ट्रुथ पर लिखे एक पोस्ट में बताया था कि जापान और दक्षिण कोरिया के साथ लगातार व्यापार असंतुलन की वजह से ये टैरिफ लगाया जा रहा है। ट्रंप इस महीने कुल 14 देशों को नए टैरिफ रेट्स को लेकर चिट्ठियां भेज चुके हैं। इन चिट्ठियों के जरिए ट्रंप ने अलग-अलग देशों पर 20 प्रतिशत से लेकर 40 प्रतिशत तक का टैरिफ लगाया गया है।

ये भी पढ़ें: Donald Trump Tariff: मेरा मार्केट मेरा टैरिफ, ट्रंप ने दिया जापान, बांग्लादेश समेत 14 देशों को झटका

देश टैरिफ दर (%)
अल्जीरिया 30%
श्रीलंका 30%
इराक 30%
लीबिया 30%
ब्रुनेई 25%
मोल्दोवा 25%
फिलीपींस 20%

डोनाल्ड ट्रंप ने 7 जुलाई को एक सार्वजनिक बयान में कहा था कि पिछले महीनों में घोषित किए गए हाई टैरिफ रेट्स बिना किसी देरी के 1 अगस्त से लागू कर दिए जाएंगे, क्योंकि अमेरिका कई व्यापार समझौतों को पूरा करने की प्रक्रिया में है। ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद सभी देशों के लिए नए टैरिफ रेट की घोषणा की थी। हालांकि, राष्ट्रपति ने कुछ ही दिनों में इस पर 90 दिनों की रोक लगा दी थी। 90 दिनों की ये रोक आज यानी 9 जुलाई को खत्म हो रही थी, लेकिन ट्रंप ने 7 जुलाई को एक नया फैसला करते हुए इस रोक को 1 अगस्त तक बढ़ाने की घोषणा कर दी थी।

ये भी पढ़ें: Galaxy Z Fold 7 लॉन्च, Samsung का अब तक का सबसे एडवांस फोल्डेबल फोन, जानें कीमत

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

भारत समेत सभी ब्रिक्स देशों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ
इसके अलावा, डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि भारत समेत सभी बिक्स (BRICS) देशों पर 10 प्रतिशत एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप ने ब्रिक्स देशों पर अमेरिकी डॉलर को कमजोर करने का आरोप लगाया। भारत को लेकर ट्रंप का बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देश ट्रेड डील के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। बताते चलें कि ब्रिक्स में भारत और चीन समेत कुल 11 देश हैं। इस ग्रुप में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, साउथ अफ्रीका, सऊदी अरब, मिस्त्र, यूएई, इथियोपिया, इंडोनेशिया और ईरान हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।