बलूचिस्तान में ऑनर किलिंग का खौफनाक वीडियो वायरल, लड़की को गोलियों से भूना

569

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ऑनर किलिंग (इज़्ज़त के नाम पर हत्या) (Honour Killing In Balochistan) का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक और युवती को खुले मैदान में गोली मारते हुए दिखाया गया है। वीडियो देखकर लोगों में गुस्सा फैल गया और यह मामला देशभर में चर्चा का विषय बन गया।

बताया जा रहा है कि यह घटना ईद-उल-अज़हा से कुछ दिन पहले की है। वीडियो में दोनों को एक रेगिस्तानी इलाके में खड़ा कर गोली मारी जाती है। इस मामले को ऑनर किलिंग कहा जा रहा है, यानी समाज या परिवार की ‘इज़्ज़त’ बचाने के नाम पर की गई हत्या।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगटी ने इस घटना को ‘बर्बर’ बताया और कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाज़त नहीं दी जाएगी। उन्होंने पुलिस और आतंकवाद-निरोधी दस्ते (CTD) को तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया। अब तक 11 संदिग्धों की पहचान की जा चुकी है, जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आतंकवाद के आरोप में मामला दर्ज किया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

पीड़ितों की पहचान कर ली गई है, लेकिन उनके शव अब तक नहीं मिले हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़ितों के परिवार ने कोई शिकायत नहीं दी, इसलिए यह मामला सरकार की ओर से दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: Urfi Javed का ब्यूटी एक्सपेरिमेंट बना मुसीबत, VIDEO देखकर आप भी सहम जाएंगे

क्या है वायरल वीडियो में
वायरल वीडियो में दिखता है कि एक SUV और एक पिकअप ट्रक में सवार हथियारबंद लोग एक सुनसान इलाके में पहुंचते हैं। वहां वे महिला और पुरुष को गाड़ी से बाहर निकालते हैं। महिला को कुरान की एक प्रति दी जाती है। फिर वह स्थानीय ब्राहवी भाषा में एक व्यक्ति से कहती है: “आओ, मेरे साथ सात कदम चलो, फिर तुम मुझे गोली मार सकते हो।” कुछ कदम चलने के बाद वह कहती है, “तुम्हें बस मुझे गोली मारने की अनुमति है, इससे ज्यादा कुछ नहीं।”

इसके बाद उस व्यक्ति ने पास से पिस्तौल तानकर महिला को गोलियां मार दीं। तीसरी गोली लगने के बाद महिला जमीन पर गिर जाती है। इसके तुरंत बाद उसी जगह पुरुष को भी गोली मार दी जाती है। वीडियो में यह भी साफ दिखता है कि कुछ लोग दोनों शवों पर भी लगातार गोलियां चला रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि यह हत्याकांड एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा था और इसे ‘परंपरा’ के नाम पर अंजाम दिया गया। अब तक की जांच में मृतकों की पहचान बानो बीबी और अहसान उल्लाह के रूप में हुई है। पुलिस और सरकार दोनों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

पाकिस्तान में ऑनर किलिंग के मामले

वर्ष ऑनर किलिंग के मामले महिला पीड़ित पुरुष पीड़ित विशेष टिप्पणी
2017 737 614 123 HRCP रिपोर्ट
2018 845 707 138 मीडिया रिपोर्ट्स
2019 960 798 162 HRCP रिपोर्ट
2020 478 384 94 कोविड लॉकडाउन के बावजूद भारी संख्या
2021 478 402 76 HRCP डेटा
2022 588 482 106 स्वतंत्र रिसर्च
2023 682 551 131 रिपोर्टेड केस, अघोषित केस ज्यादा
2024 (अनुमानित) 700+ उपलब्ध नहीं उपलब्ध नहीं अब तक की मीडिया रिपोर्टों के आधार पर

 

इन आंकड़ों में सिर्फ रिपोर्टेड केस शामिल हैं। ज़मीनी स्तर पर असल आंकड़े कहीं अधिक हो सकते हैं क्योंकि बहुत से मामले परिवार, जातीय समूह या स्थानीय पंचायती दबाव के कारण दर्ज ही नहीं होते। बलूचिस्तान के भी आकंड़े सर्च करने की कोशिश की गई लेकिन सही डाटा मिला नहीं क्योंकि वहां ऐसे मामलों को दबा दिया जाता है।

2010 से 2022‑23 तक बलूचिस्तान में ऑनर किलिंग के मामलों में धीरे‑धीरे वृद्धि देखी गई। अधिकांश वर्षी रिपोर्ट में केवल मीडिया या NGO द्वारा दर्ज किए गए केस शामिल हैं। असल संख्या अधिक होने की संभावना है, क्योंकि कई मामले स्थानीय पंचायत (जिर्गा) या परिवार की ओर से दबा दिए जाते हैं।

बलूचिस्तान में ऑनर किलिंग में मारी गई महिला का शव

15 लोगों पर एफआईआर 
अल-जजीरा के मुताबिक, बलूचिस्तान के पुलिस अधिकारी सैयद सुबूर आगा ने अल जजीरा को बताया कि FIR में आठ संदिग्धों के नाम हैं और 15 अज्ञात लोग शामिल है। वे मामले की जांच कर रहे हैं। मामले में और अधिक गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक बानो का भाई भी इस हत्या में शामिल है, वो फिलहाल फरार है। रिपोर्ट के मुताबिक बानो और एहसान को स्थानीय कबायली नेता सरदार शेरबाज खान के सामने पेश किया गया था। शेरबाज ने उनके रिश्ते को गलत ठहराया और उनकी हत्या का आदेश दिया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।