ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद अब इजराइल ने ईरान के दूसरे सबसे ताकतवर अफसर अली लारिजानी (ali larijani) को निशान बनाया है। हालांकि अभी तक ईरान की तरफ से इसकी पुष्ठि नहीं हुई है। इजरायल का दावा है कि मंगलवार रात को हुई एयरस्ट्राइक में ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी मारे गए हैं।
इससे पहले इजराइली सेना (IDF) ने पुष्टि की थी कि उसने लारिजानी को निशाना बनाया था। इसके साथ ही IDF ने बताया कि एक अलग हमले में ईरान के बसीज पारामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरजा सुलेमानी को भी मार गिराया गया। IDF ने गुलाम रजा सुलेमानी की मौत की पुष्टि की है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ईरान की सत्ता के शीर्ष व्यक्ति लारीजानी इस हमले में मारे गए या घायल हुए हैं।
अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, लारिजानी के दफ्तर से यह कहा गया है कि जल्द ही ईरान सर्वोच्च सुरक्षा परिषद के प्रमुख अपना संदेश जारी करेंगे। इससे पहले इजराइली मीडिया ने डिफेंस फोर्स के सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इसमें कहा गया था कि सोमवार (16 मार्च) की रात को लारिजानी के ठिकानों पर हमला किया गया।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, काबुल के हॉस्पिटल को बनाया निशाना, 400 की मौत
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान सेना को कॉर्डिनेट कर रहे थे
यह हमला सीक्रेट खुफिया रिपोर्ट के आधार पर किया गया। हमले में लारिजानी की मौत हुई है या नहीं, इजराइल अब यह पता लगा रहा है। खामेनेई की हत्या के बाद लारिजानी ही सेना को कॉर्डिनेट कर रहे थे। वहीं, इजराइल के दावों के बीच लारिजानी के X अकाउंट पर एक हाथ से लिखा नोट पब्लिश किया है। इसमें उन्होंने हमले में मारे गए ईरानी नौसैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई है, जिनका अंतिम संस्कार आज होने की उम्मीद थी।
به مناسبت مراسم تشییع سلحشوران نیروی دریایی ارتش جمهوری اسلامی ایران: یاد آنان همواره در قلب ملت ایران خواهد بود و این شهادتها بنیان ارتش جمهوری اسلامی را برای سالها در ساختار نیروهای مسلح استوار مینماید. ازخداوند متعال علو درجات برای این شهدای عزیز خواستارم. pic.twitter.com/dvTdhyDYbY
— Ali Larijani | علی لاریجانی (@alilarijani_ir) March 17, 2026
आखिरी बार 4 दिन पहले दिखे थे लारीजानी
ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी आखिरी बार शुक्रवार को तेहरान में आयोजित अल-कुद्स डे की रैली में दिखाई दिए थे।रैली के दौरान ईरानी सरकारी मीडिया से बात करते हुए लारीजानी ने कहा था कि ईरान पर हमला दुश्मनों के डर को दिखाती है। उन्होंने कहा, “ये हमले डर और हताशा की वजह से हो रहे हैं। जो मजबूत होता है, वह प्रदर्शनों पर बमबारी नहीं करता। साफ है कि वे असफल हो चुके हैं।” लारीजानी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह यह नहीं समझते कि ईरानी लोग एकजुट हैं। उन्होंने कहा, “जितना ज्यादा दबाव डाला जाएगा, उतनी ही इस देश की दृढ़ता बढ़ेगी।”
अबतक 40 टॉप कमांडर की हो चुकी हत्या
28 फरवरी को ईरान पर इजराइल और अमेरिका ने पहली बार हमला किया था, तब से अब तक ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत 40 टॉप कमांडर की हत्या हो चुकी है। अमेरिका और इजराइल बड़े नेताओं को टारगेट किलिंग प्लान के तहत मार रहे हैं।

हालांकि, ईरान ने 4 उत्तराधिकारी का फॉर्मूला लागू कर रखा है। इसके तहत किसी भी पद पर बैठे शख्स की अगर हत्या होती है तो तुरंत उनके उत्तराधिकारी का ऐलान हो सकता है। एक पद के लिए ईरान ने पहले से ही 4 उत्तराधिकारी का नाम तैयार कर रखा है।
चैनल को सब्सक्राइब करें
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।






































