रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने पूर्व मध्य रेलवे (Railway Job )में अप्रेंटिस की 1100 से अधिक वैकेंसी निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ecr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आज इस आवेदन की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर है। तो अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो जल्दी कीजिए…
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10वीं पास होना चाहिए।
- आईटीआई की डिग्री।
एज लिमिट :
- अधिकतम 24 साल
- ओबीसी : 3 साल
- एससी/एसटी : 5 साल
- पीडब्ल्यूडी (सामान्य) : 10 साल
- पीडब्ल्यूडी (ओबीसी) : 13 साल
- पीडब्ल्यूडी (एससी/एसटी) : 15 साल
सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर
सैलरी : 7700 – 8050 रुपए प्रतिमाह

फीस :
- सामान्य, ओबीसी : 100 रुपए
- एससी, एसटी, महिला, पीडब्ल्यूबीडी : नि:शुल्क
ऐसे करें आवेदन :
- आरआरसी/पूमरे की ऑफिशियल वेबसाइट ecr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
- यहां Hajipur H.Q>RRC/Patna पर लॉग इन करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
- बर्थ सर्टिफिकेट सहित जरूरी डाक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- यदि लागू हो तो रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें।
- फाइनल सब्मिट कर सेव कर लें या प्रिंटआउट ले लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































