जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन 2026-27: 30 अगस्त तक आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका

310

नवोदय विद्यालय समिति (navodaya vidyalaya) ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए वर्ष 2026-27 सत्र की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब जिन अभिभावकों से आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती हुई है, वे उसे सुधार सकते हैं। इसके लिए करेक्शन विंडो आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर एक्टिव कर दी गई है। यह सुविधा 30 अगस्त 2025 तक उपलब्ध रहेगी। खास बात यह है कि इसमें किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी।

त्रुटि सुधार की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर दिए गए लिंक cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर क्लिक करें।
  3. नए पेज पर “Candidate Corner” में Click here for Correction Window of Class VI Registration (2026-27) पर क्लिक करें।
  4. मांगी गई जानकारी भरकर लॉगिन करें।
  5. जिस कॉलम में त्रुटि हुई है उसे सुधारकर सबमिट करें।
  6. अंत में “Click Here to Print Registration Form” पर क्लिक करके प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

ये भी पढ़ें: Breaking: बिहार में हाई अलर्ट, नेपाल के रास्ते 3 पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ, देखिए तस्वीर

कब होगी परीक्षा

  • फेज-1 परीक्षा: 13 दिसंबर 2025

  • फेज-2 परीक्षा: 11 अप्रैल 2026
    परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

आवश्यक दस्तावेज
आवेदन के लिए छात्र/छात्रा की फोटो, छात्र और अभिभावक के हस्ताक्षर, स्कूल हेडमास्टर द्वारा सत्यापित प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड या मान्य निवास प्रमाण-पत्र, APAAR आईडी, पैन नंबर आदि आवश्यक हैं। ध्यान रहे कि सभी दस्तावेज JPG फॉर्मेट में अपलोड किए जाने चाहिए और उनका साइज 10KB से 100KB के बीच होना अनिवार्य है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।