Indian Army Agniveer CEE Result 2025 जारी: यहां देखें सभी जोन की लिस्ट, जानें आगे का प्रोसेस

630

भारतीय सेना में भर्ती की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। अग्निपथ स्कीम के तहत आयोजित Indian Army Agniveer CEE 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। रिज़ल्ट रोल नंबर के ज़रिए घोषित किया गया है और इसमें अलग-अलग रिक्रूटिंग ज़ोन के लिए लिस्ट जारी की गई है।

जिन उम्मीदवारों का नाम लिस्ट में है, उन्हें अब फिजिकल और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसकी तारीख़ भर्ती कार्यालय (ARO) की ओर से दी जाएगी।

कैसे चेक करें रिजल्ट:

  • वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर “CEE Results” टैब पर क्लिक करें
  • अपना ज़ोन और कैटेगरी चुनें
  • संबंधित लिंक से PDF डाउनलोड करें
  • PDF ओपन करें और Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें
  • अगर रोल नंबर लिस्ट में है, तो आप Phase-II के लिए योग्य हैं

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

अब आगे क्या? (Phase-II प्रक्रिया): CEE परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अब अगली चरण की प्रक्रिया में शामिल होना होगा:

  • Physical Fitness Test (PFT): 1.6 किमी दौड़, पुश-अप, सिट-अप, पुल-अप
  • Physical Measurement Test (PMT): ऊंचाई, वजन और छाती की माप
  • मेडिकल जांच: संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण
  • दस्तावेज़ सत्यापन: शैक्षिक प्रमाणपत्र, उम्र, पहचान और आरक्षण से जुड़े दस्तावेज़
  • Adaptability Test (यदि लागू हो): साइकोलॉजिकल टेस्ट

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।