JEE Mains 2026 Result: जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट आज, इस वेबसाइट पर देखें स्कोर

207

National Testing Agency (NTA) आज 16 फरवरी 2026 को JEE Main 2026 सेशन 1 का रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना स्कोर आधिकारिक वेबसाइट Joint Entrance Examination Main jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। NTA पहले ही फाइनल आंसर की वेबसाइट पर जारी कर चुका है।

JEE Main सेशन 1 की परीक्षा 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। पेपर 1 का आयोजन 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को दो शिफ्ट में हुआ था।

सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक। पेपर 2 की परीक्षा 29 जनवरी को एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित की गई थी।

इससे पहले 4 फरवरी 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी और छात्रों को 6 फरवरी तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर की प्रकाशित की गई।

छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक और स्कोरकार्ड से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

जेईई मेन रिजल्ट कैसे देखें?
जेईई मेन वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर ‘Result’ टैब कभी भी एक्टिव हो सकता है। NTA की वेबसाइट पर Candidate Activity सेक्शन में ही आप रिजल्ट चेक कर पाएंगे। बेहतर रहेगा कि अपने ब्राउजर का कैश (Cache) क्लियर कर लें. इससे जैसे ही लिंक लाइव होगा, आपको सबसे पहले दिखाई देगा।

जेईई मेन की इन फर्जी वेबसाइट से बनाए दूरी
जेईई मेन रिजल्ट 2026 जारी होने से पहले उसके नाम पर कई फर्जी वेबसाइट्स बन गई हैं. इन पर क्लिक करके आप अपने लिए खतरा मोल ले सकते हैं।

  • jeemains.in
  • jeemain.nta.in
  • upmsp-edu.com/jee-mains-result-2024
  • jeemainnic.in
  • jeemain.info
  • jeeguide.co.in
  • [email protected]

चैनल को सब्सक्राइब करें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।