BSF में महिला-पुरुषों के लिए 3588 पदों पर भर्ती, 10वीं ऐसे करें आवेदन, सैलरी 69 हजार

783

सीमा सुरक्षा बल (BSF Recruitment 2025) ने बड़ी भर्ती निकाली है। कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल के कुल 3,588 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार BSF की आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 22 जुलाई 2025 को जारी किया गया है।

पदों की संख्या

  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए: 3,406 पद
  • महिला उम्मीदवारों के लिए: 182 पद

योग्यता:

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की हो।
  • संबंधित ट्रेड में ITI या NCVT/SCVT प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें: High Demand Job: 2025 में सबसे ज्यादा सैलरी देने वाले करियर! क्या आपने सही रास्ता चुना?

शारीरिक योग्यता (Physical Eligibility)

पुरुषों के लिए:

  • ऊंचाई: कम से कम 165 सेमी
  • सीना (Chest): 75-80 सेमी

महिलाओं के लिए:

  • ऊंचाई: कम से कम 155 सेमी
  • चेस्ट माप की अनिवार्यता नहीं है।

पंचदूत की हर बड़ी खबर अब सीधे WhatsApp पर.. यहां क्लिक करें और चैनल से जुड़ें

आयु सीमा

  • न्यूनतम उम्र: 18 साल
  • अधिकतम उम्र: 25 साल
    सरकारी नियमों के अनुसार SC/ST/OBC उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: इस हफ्ते निकली 5,000 से ज्यादा Government Jobs, 10वीं-12वीं पास करें तुरंत अप्लाई

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  1. शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test)
  2. लिखित परीक्षा (Written Exam)
  3. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
  4. चिकित्सा परीक्षण (Medical Test)

सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को ₹21,700 से ₹69,100 प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।