रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (Railway jobs 2025) साउदर्न रेलवे ने अप्रेंटिस के 3518 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcmas.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए उम्मीदवार का कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क की बात करें तो एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं है, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा। चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 6,000 से 7,000 रुपये तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल स्टाफ के 434 पदों पर निकाली भर्ती, 8 सितंबर तक करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर सहित आवश्यक जानकारी भरनी होगी। उम्मीदवारों को जन्म प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है। अंत में आवेदन फॉर्म सब्मिट करने के बाद उसकी एक प्रति सुरक्षित रखनी होगी।
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
- आधिकारिक वेबसाइट rrcmas.in पर जाएं।
- भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
- जन्म प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क जमा करें।
- फाइनल सब्मिट करने के बाद आवेदन का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































