रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल स्टाफ के 434 पदों पर निकाली भर्ती, 8 सितंबर तक करें आवेदन

681

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से पैरामेडिकल स्टाफ (railway paramedical job ) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती में कुल 434 पद शामिल हैं। इनमें नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट, फार्मासिस्ट, हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर, लैब असिस्टेंट, डायलिसिस टेक्नीशियन, ईसीजी टेक्नीशियन और रेडियोग्राफर जैसे पद शामिल हैं।

महत्वपूर्ण डेट्स

  • आवेदन शुरू होने की तिथि – 9 अगस्त 2025
  • आवेदन की आखिरी तिथि – 8 सितंबर 2025
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि – 8 सितंबर 2025
  • करेक्शन विंडो – 11 से 20 सितंबर 2025

ये भी पढ़ें: Railway Job 2024: रेलवे में 11,558 पदों पर भर्ती, सैलरी 35 हजार रुपये तक, जल्द करें आवेदन

योग्यता और आयु सीमा- हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है।

  • नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट – बीएससी नर्सिंग या समकक्ष डिग्री/डिप्लोमा, आयु 20-43 वर्ष
  • फार्मासिस्ट – फार्मेसी में डिप्लोमा/डिग्री, आयु 20-38 वर्ष
  • अन्य तकनीकी पद – संबंधित क्षेत्र में मान्यता प्राप्त डिग्री/डिप्लोमा, आयु 18-36 वर्ष
    सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  राजस्थान में स्कूल लेक्चरर के 3,225 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

विभिन्न पदों की सैलरी

  • नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट – ₹44,900
  • फार्मासिस्ट – ₹29,200
  • हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर – ₹35,400
  • लैब असिस्टेंट – ₹21,700
  • डायलिसिस टेक्नीशियन – ₹35,400
  • ईसीजी टेक्नीशियन – ₹25,500
  • रेडियोग्राफर – ₹29,200

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। CBT में पेशेवर ज्ञान, सामान्य जागरूकता, गणित, तर्कशक्ति और सामान्य विज्ञान से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस – ₹500 (परीक्षा में शामिल होने पर ₹400 वापस)

  • एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला – ₹250 (परीक्षा में शामिल होने पर पूरा शुल्क वापस)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।