सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रेलवे की ओर से एक बड़ी खुशखबरी आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Job 2026) ने आइसोलेटेड कैटेगरी के तहत 312 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में जूनियर ट्रांसलेटर, चीफ लॉ असिस्टेंट, स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर जैसे कई अहम पद शामिल हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इच्छुक उम्मीदवार 31 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
किन पदों पर होगी भर्ती? रेलवे की इस भर्ती में सबसे ज्यादा पद जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के हैं। पदों का पूरा ब्योरा इस प्रकार है:
- जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर – 202 पद
- चीफ लॉ असिस्टेंट – 22 पद
- पब्लिक प्रॉसिक्यूशन – 7 पद
- सीनियर पब्लिक इंस्पेक्टर – 15 पद
- स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर – 24 पद
- साइंटिफिक असिस्टेंट ट्रेनिंग – 2 पद
- लैब असिस्टेंट ग्रेड-3 (केमिस्ट/मेटलर्जिस्ट) – 39 पद
- साइंटिफिक सुपरवाइजर – 1 पद
ये भी पढ़ें: RSSB Forester Recruitment: राजस्थान में फॉरेस्टर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
क्या होनी चाहिए योग्यता?
- हर पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है।
- जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन जरूरी है।
- चीफ लॉ असिस्टेंट और पब्लिक प्रॉसिक्यूशन के लिए लॉ की डिग्री होनी चाहिए।
- साइंटिफिक और तकनीकी पदों के लिए विज्ञान विषय में डिग्री या डिप्लोमा मांगा गया है।

आयु सीमा क्या है?
- न्यूनतम आयु: 18 साल
- अधिकतम आयु: पद के अनुसार 30 से 40 साल तक
- एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के मुताबिक आयु में छूट दी जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी?
- चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अच्छा वेतन मिलेगा।
- अधिकतर पदों पर सैलरी: ₹35,400 प्रति माह
- चीफ लॉ असिस्टेंट जैसे पदों पर सैलरी: ₹44,900 प्रति माह तक
- इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी।
आवेदन शुल्क कितना है?
- जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹500
- एससी / एसटी: ₹250
- हालांकि CBT-1 परीक्षा में शामिल होने के बाद
- जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस को ₹400
- एससी, एसटी को पूरा ₹250
रिफंड कर दिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले rrbapply.gov.in पर जाएं
- “Create an Account” पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क जमा करें
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट निकाल लें
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































