राजस्थान लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत स्कूल व्याख्याता (School Lecturer 1st Grade Teacher) के 3225 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती विभिन्न विषयों में की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2025 से शुरू होगी और इच्छुक अभ्यर्थी 12 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
पदों का विवरण: इस भर्ती के अंतर्गत कुल 3225 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ये पद हिन्दी, अंग्रेज़ी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, वाणिज्य, उर्दू, पंजाबी, कंप्यूटर विज्ञान, गृह विज्ञान सहित कुल 27 विषयों में निर्धारित हैं। विषयवार रिक्तियों का विस्तृत विवरण आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध अधिसूचना में दिया गया है।
शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री (कम से कम द्वितीय श्रेणी) तथा B.Ed या शिक्षा शास्त्र में समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही RPSC द्वारा निर्धारित अन्य पात्रता शर्तें भी लागू होंगी।
ये भी पढ़ें: इस हफ्ते निकली 5,000 से ज्यादा Government Jobs, 10वीं-12वीं पास करें तुरंत अप्लाई
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों, महिलाओं और अन्य पात्र श्रेणियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आवेदन शुल्क ₹600 निर्धारित है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) तथा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ₹400 शुल्क लिया जाएगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

चयन प्रक्रिया: चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे — पहला सामान्य ज्ञान एवं शैक्षिक परिप्रेक्ष्य से संबंधित और दूसरा विषय आधारित होगा। मेरिट सूची दोनों प्रश्नपत्रों में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया: आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in अथवा राजस्थान सरकार के SSO पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 12 सितंबर 2025 रात्रि 12 बजे तक है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































