बिहार स्वास्थ्य विभाग में निकली 220 पदों पर नौकरी, सैलरी 15 हजार, ऐसे करें आवेदन

693

बिहार स्वास्थ्य विभाग में ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट के 200 से ज्यादा पदों पर भर्ती (Bihar Health Department Job) निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.bssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अगस्त है। इस भर्ती में चुने गए उम्मीदवार को लगभग 15,000 रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।

क्या चाहिए आवेदन के लिए योग्यता

  • आई.एस.सी. (बायोलॉजी या मैथ्स) / 10+2 (बायोलॉजी या मैथ्स) के साथ ऑप्टोमेट्री में दो वर्षीय डिप्लोमा या एनपीसीबी की गाइडलाइंस के अनुसार किसी मान्यता प्राप्त सरकारी अस्पताल में ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट के रूप में दो वर्ष की ट्रेनिंग ली हो।
  • बिहार सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सरकारी/निजी/अर्ध सरकारी संस्थान से आई.एस.सी. (बायोलॉजी या मैथ्स) 10+2 (बायोलॉजी या मैथ्स) के साथ ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट के रूप में दो वर्ष की डिग्री ली हो।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में स्कूल लेक्चरर के 3,225 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट www.bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • “New Registration” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।

ये भी पढ़ें: BSF में महिला-पुरुषों के लिए 3588 पदों पर भर्ती, 10वीं ऐसे करें आवेदन, सैलरी 69 हजार

  • अब अपने रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरकर सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।