Home बड़ी खबर BHIM ऐप ऑफर: 1 रुपया ट्रांसफर करें और 51 रुपए का कैशबैक...

BHIM ऐप ऑफर: 1 रुपया ट्रांसफर करें और 51 रुपए का कैशबैक पाएं

0
397

गैजेट्स डेस्क: भीम ऐप (BHIM) तो आपको याद होगा। पिछले साल डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर लॉन्च किया गया था। इस ऐप का उद्देश्य लोगों को डिजिटल ट्रांजैक्शन करने लिए प्रेरित करना था। जी हां अब इस ऐप को लॉन्च हुए लगभग एक साल पूरा हो चुका है ऐसे में मोदी सरकार ने इस ऐप पर एक कैशबैक ऑफर निकाला है।

दरअसल, mygovindia ने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया है कि यदि ग्राहक भीम ऐप के द्वारा ट्रांजैक्शन करते हैं तो उन्हें लगभग 1000 रूपये तक का कैशबैक दिया जाएगा। हालांकि इस कैशबैक ऑफर में ये नहीं बताया गया कि कितने का ट्रांजैक्शन करने पर कितने रूपये मिलेगे। यानी अगर आप 1 रूपये का भी ट्रांजैक्शन करते हैं तो आपको 51 रूपये का कैशबैक तो मिलेगा।

ट्वीट के मुताबिक, भीम ऐप के जरिए पहले ट्रांजैक्शन पर 51 रुपये कैशबैक के रूप में दिया जाएगा। वहीं बाकी लेनदेन करने पर एक महीने में 750 रुपये तक का कैशबैक ग्राहकों के हिस्से में आएगा। इसके अलावा व्यापारियों को 1,000 रुपये तक का कैशबैक एक महीने में दिया जाएगा।

BHIM यानी भारत इंटरफेस फॉर मनी को भारत सरकार के नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा चलाया जाता है। 2MB की साइज वाला ये ऐप एंड्रॉयड और ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। जहां से इसे डाउनलोड किया जा सकता है. भीम ऐप इस्तेमाल करने के लिए जरूरी सिर्फ यह है कि आपका बैंक अकाउंट आपके मोबाइल नंबर से जुड़ा हो। ये ऐप कई भाषाओं पर आधारित है। जो भारत में मुख्य रूप से बोली जाती है।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें )